BREAKING: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में प्रदूषण फैलाने पर सुपरटेक बिल्डर पर 5 लाख का जुर्माना

BREAKING: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में प्रदूषण फैलाने पर सुपरटेक बिल्डर पर 5 लाख का जुर्माना

BREAKING: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में प्रदूषण फैलाने पर सुपरटेक बिल्डर पर 5 लाख का जुर्माना

Tricity Today | सुपरटेक

उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने विभाग ने सुपरटेक बिल्डर के खिलाफ 5 लाख का जुर्माना लगाया है। बिल्डर की साइट पर मिट्टी के भंडारण का कोई इंतजाम नहीं मिला। साथ ही वहां पर पानी का छिड़काव भी नहीं पाया गया। इससे प्रदूषण हो रहा था।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सुपरटेक इकोविलेज प्रोजेक्ट है। यहां पर निर्माण कार्य चल रहा है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के एक निवासी ने प्रदूषण विभाग को ट्विटर पर शिकायत की और बताया कि बिल्डर की लापरवाही के चलते प्रदूषण फैल रहा है। इसके बाद शुक्रवार को प्रदूषण नियंत्रण विभाग की टीम ने साइट का दौरा किया। पाया कि साइट पर खुले में मिट्टी पड़ी हुई है। उसके भंडारण का कोई इंतजाम नहीं किया गया है। इधर-उधर धूल उड़ रही है। पानी का छिड़काव नहीं किया जा रहा है। शिकायत को सही मानते हुए बिल्डर पर ₹500000 का जुर्माना लगाया गया है। 

उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की  ग्रेटर नोएडा में क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. अर्चना द्विवेदी ने बताया कि शिकायत का संज्ञान लेते हुए मौका मुआयना कराया गया है। शिकायत सही पाई गई और बिल्डर पर जुर्माना लगाया गया है। बिल्डर से व्यवस्थाओं दुरुस्त करने के लिए कहा गया है। अगर दोबारा ऐसा पाया गया तो और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.