सुरेंद्र नागर ने गौतमबुद्ध नगर के सीएमओ को अपनी निधि 10 लाख रुपये दिए, खरीदा गया ये सामान

सुरेंद्र नागर ने गौतमबुद्ध नगर के सीएमओ को अपनी निधि 10 लाख रुपये दिए, खरीदा गया ये सामान

सुरेंद्र नागर ने गौतमबुद्ध नगर के सीएमओ को अपनी निधि 10 लाख रुपये दिए, खरीदा गया ये सामान

Tricity Today | Surendra Singh Nagar

भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर ने गौतम बुद्ध नगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी को 10 लाख रुपये दिए हैं। उन्होंने सीएमओ को कोरोनावायरस के खिलाफ चल रहे अभियान में जरूरी उपकरण खरीदने की अनुमति दी थी। गौतम बुद्ध नगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सारा सामान खरीदकर सांसद को जानकारी दे दी है। उनकी ओर से दिए गए ₹10 लाख में से ₹9,99,480 का सामान खरीदा गया है। अवशेष धनराशि ₹520 है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर की ओर से दी गई ₹10 लाख की निधि से 25 इंफ्रारेड थर्मामीटर खरीदे गए हैं। जिनमें प्रत्येक की कीमत ₹10,400 है। डॉक्टरों के लिए 625 पीपीई खरीदी गई हैं। जिनकी दर ₹1,175 प्रति किट है। 500 सैंपल स्वैब किट खरीदी गई हैं।

ग्रेटर नोएडा भाजपा मंडल के पूर्व महामंत्री जितेंद्र अग्रवाल ने बताया कि राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर ने अपनी निधि से एक करोड़ रुपए प्रधानमंत्री केयर्स फंड को दिए हैं। ₹10 लाख सीधे गौतम बुद्ध नगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिए थे। इसके अलावा सांसद ने 11 टन राशन बुधवार को ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण को दिया है। उनकी कंपनी पारस ग्रुप ग्रेटर नोएडा वेस्ट और नोएडा में 11 मिल्क बूथ संचालित कर रही है। जहां लॉकडाउन के दौरान लोगों को बाजार से कम दरों पर दूध, पनीर और दही जैसे उत्पाद उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.