सुरेश खन्ना ने किया जिम्स का दौरा, बोले- किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतें

सुरेश खन्ना ने किया जिम्स का दौरा, बोले- किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतें

सुरेश खन्ना ने किया जिम्स का दौरा, बोले- किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतें

Tricity Today | सुरेश खन्ना ने किया जिम्स का दौरा

मंत्री ने कहा- कोरोना के फैलाव को अगर रोकना है तो लोगों को लापरवाही छोड़नी पड़ेगीgangaसुरेश खन्ना ने कहा, मेरठ मंडल में कोरोना के मामलों को बढ़ता देख यह दौरा किया गयाgangaकोरोना संक्रमण के शुरुआती दिनों में प्रदेश में केवल 100 के करीब जांच होती थींgangaसुरेश खन्ना ने कहा- आज रोजाना जांच का आंकड़ा 26,500 के करीब पहुंच गया है

राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में भर्ती मरीजों के उपचार के दौरान संतुष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है। कई से बात भी हुई, सभी ने संतुष्टी जताई है। इससे पता लगा कि मेहनत सफल हो रही है। कोरोना के फैलाव को अगर रोकना है तो लोगों को लापरवाही छोड़नी पड़ेगी। उत्तर प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने यह बातें जिम्स में कहीं। वह यहां बृहस्पतिवार को अस्पताल के निरीक्षण के लिए आए थे।
 
यूपी के चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी से बचने के लिए लोगों को सरकार के निर्देशों को मानना होगा। निर्देशों का पालन करके ही कोरोना के फैलाव को रोका जा सकता है। शारीरिक दूरी, मास्क का प्रयोग करके और समय-समय पर हाथों को धोने से कोरोना से बचाव काफी हद तक संभव है। ऐसे में सभी लोग निर्देशों का पालन अवश्य करें। 

सुरेश खन्ना ने कहा, मेरठ मंडल में कोरोना के मामलों को बढ़ता देख यह दौरा किया गया। प्रदेश सरकार महामारी पर लगाम लगाने के लिए भरसक प्रयास कर रही है। कोरोना संक्रमण की शुरुआत में प्रदेश में 100 के करीब जांच होती थीं। आज यह आंकड़ा 26,500 के करीब पहुंच गया है। उन्होंने कहा कि कम संसाधनों के बावजूद जिम्स कोविड केयर की सुविधा उपलब्ध करा रहा है। यहां के डॉक्टर्स व पैरामेडिकल स्टाफ दिन-रात मरीजों की सेवा में लगे हैं। इस दौरान सुरेश खन्ना ने संस्थान के आइसोलेशन वार्ड का भी निरीक्षण किया। यहां भर्ती कोविड मरीजों से टेलीफोन पर वार्ता कर सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। 

उन्होंने मरीजों से सुविधाओं को और बेहतर करने के संबंध में सुझाव भी मांगे हैं। निरीक्षण के बाद चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों और संकाय सदस्यों के साथ बैठक की। इसमें संकाय सदस्यों को एसजीपीजीआई के समान वेतन दिलवाने, संस्थान के कॉलेज, लाइब्रेरी और छात्रावास भवन के लिए भूमि उपलब्ध कराये जाने का भरोसा दिलाया। मरीजों को उपलब्ध करायी जा रही कोविड केयर की सुविधाओं के लिए अलग से वित्तीय सहायता दिए जाने का भी आश्वासन दिया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.