सूर्य देव बदलेंगे चाल, देखिए किस राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव

सूर्य देव बदलेंगे चाल, देखिए किस राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव

सूर्य देव बदलेंगे चाल, देखिए किस राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव

|

 

दो दिन बाद 15 दिसंबर, 2016 की रात 9 बजकर 7 मिनट पर सूर्य ग्रह का धनु राशि में गोचर होगा। वृश्चिक राशि से निकलने के बाद सूर्य देव अगले 30 दिन की अवधि के लिए यहां विराजमान रहेंगे। जानिए इस गोचर का धनु के अलावा अन्य 11 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

मेष राशि--मेष राशि जातकों के लिए सूर्य का धनु में गोचर शुभ माना गया है। इस समय संबंधों में सुधार होगा। संभव है कि आप किसी ऐसे व्यक्ति या दोस्त के करीब हो जाएंगे, जो आपसे काफी दूर रहता हो। गोचर के दौरान आपको हड्डियों संबंधी दिक्कत पैदा हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृष राशि--सूर्य का धनु राशि में प्रवेश करना वृष राशि के जातकों के लिए संकट लाएगा। क्रोध और अहंकार दोनों में इजाफा होगा, जिसके चलते नौकरी पर तो इसका असर होगा ही, साथ ही पार्टनर के साथ भी मनमुटाव बढ़ेगा। इसलिए गोचर के दौरान सिर्फ और सिर्फ क्रोध और अहंकार पर नियंत्रण रखें।

मिथुन राशि--वृष राशि की तरह ही मिथुन राशि के जातकों के लिए भी यह गोचर प्रेम एवं दाम्पत्य जीवन को संकट पहुंचाने वाला सिद्ध होगा। इसके अलावा अनचाहे खर्च भी बढ़ेंगे, सलाह है कि सोच समझकर पैसा खर्च करें।

कर्क राशि--सूर्य का यह गोचर कर्क राशि वाले जातकों के स्वास्थ्य पर असर करेगा। पेट संबंधी रोग होने की आशंका है। धन निवेश करने का सोच रहे हैं, तो हर बात परखने के बाद ही आगे बढ़ें। ऑफिस में कुछ टेंशन हो सकती है। शुभचिंतक आपका सहयोग करेंगे।

सिंह राशि--अगर आप पिछले कुछ समय से किसी को प्रपोज करने का सोच रहे हैं, तो फिलहाल एक महीने के लिए इस ख्याल को टाल ही दें, क्योंकि सूर्य का यह गोचर आपको ‘ना’ ही दिलवाएगा। इसके अलावा यह ऑफिस में भी परेशानियां लाएगा। सलाह है कि केवल अपने काम से ही काम रखें।

कन्या राशि--यह गोचर आपसे खूब मेहनत कराने वाला है। इस समय में आप घर से दूर रहकर ऑफिस के कार्यों में व्यस्त रहने वाले हैं। चिंता किसी बात की नहीं है, अंत में सफलता जरूर मिलेगी।

तुला राशि--इस समय आपका पराक्रम अत्याधिक बढा हुआ रहेगा। आपकी मेहनत और प्रयास की प्रशंसा हर जगह होगी। आपका आत्म विश्वास बढ़ जाएगा और आप साहसी तरीके से हर कार्य को अपने हाथ में लेने के लिए सक्षम बनेंगें। कुल मिलाकर सूर्य का गोचर आपके लिए शुभ है।

वृश्चिक राशि--आपके लिए यह गोचर फलदायी साबित होने वाला है। इस समय धन का आगमन होगा, आपके पुराने रुके हुए खर्चे पूर्ण होंगे, इसलिए धन अधिक समय तक आपके पास बना नहीं रहेगा। ध्यान रहे कि धन आए तो सोच समझकर उसे खर्च करें, नहीं तो अंत में आर्थिक तंगी का भी शिकार हो सकते हैं।

धनु राशि--लग्न भाव में ही सूर्य का आना धनु राशि के जातकों के लिए शुभ माना जाता है। यह गोचर आपको किसी विशेष पद की प्राप्ति करवा सकता है। इस समय कार्य क्षेत्र मे अयाधिक व्यस्तता रहेगी। संभव है कि इसके चलते स्वास्थ्य पर ही असर हो, लेकिन कोई बड़ी परेशानी नहीं आएगी।

मकर राशि--सूर्य का धनु राशि में गोचर आपके लिए नींद संबंधी कठिनाईयां लाएगा या तो नींद आएगी नहीं, यदि आप सो पाए तो बुरे सपने आ सकते हैं। लेकिन इन सपनों से ना घबराएं।

कुंभ राशि--धनु राशि में सूर्य का गोचर शुभ फल देगा। इस समय आपके घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। पिता, गुरु या बड़े भाई से लाभ प्राप्त होने के योग हैं। इस समय अधिक यात्रा और अधिक धन की प्राप्ति होगी। आप चाहे तो जिन कार्यों को आप पिछले कुछ समय में रोक कर बैठे थे, उन्हें इस गोचर के दौरान कर सकते हैं। सफलता अवश्य प्राप्त होगी।

मीन राशि--मीन राशि के जातकों के लिए भी यह गोचर अच्छा होगा। विशेषकर वे लोग जो जॉब बदलने का सोच रहे थे, अब वह समय आ गया है कि आपको अच्छी जॉब मिल सकती है। अगर जॉब नहीं बदल रहे तो मौजूदा ऑफिस में ही आपको तरक्की मिल सकती है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.