सुशांत राजपूत की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पर भी शक, पिता के पहुंचने से पहले...

सुशांत राजपूत की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पर भी शक, पिता के पहुंचने से पहले...

सुशांत राजपूत की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पर भी शक, पिता के पहुंचने से पहले...

Google Image | सुशांत सिंह राजपूत

सुशांत सिंह राजपूत के मामले में अब एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे हैं। अब सुशांत राजपूत के पोस्टमॉर्टम और उसकी रिपोर्ट को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। इस मामले में बिहार पुलिस मुंबई पहुंचकर जांच-पड़ताल कर रही है। जिसके बाद मुंबई पुलिस की ओर से बरती गई जल्दबाजी और लापरवाही सामने आने लगी हैं।

बिहार पुलिस को जांच पड़ताल में जानकारी मिली है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत 14 जून को रात 11:00 से 12:30 के बीच हुई है। यह जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दी गई है। इस दौरान सुशांत के पिता या उनके परिवार का कोई भी सदस्य मुंबई में मौजूद नहीं था। अब सवाल यह उठ रहा है कि आखिर पोस्टमार्टम करवाने की पुलिस को इतनी जल्दी क्यों थी। नियमानुसार संदेहास्पद मामलों में किसी भी व्यक्ति की मौत होने के बाद उसका पोस्टमार्टम किसी निकट संबंधी की अनुमति और मौजूदगी में ही होना चाहिए।

सुशांत सिंह राजपूत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि उनकी मौत दम घुटने के कारण हुई है। यह पोस्टमार्टम मुंबई के कूपर हॉस्पिटल में किया गया था। 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत का शव दोपहर 3:30 बजे कूपर हॉस्पिटल लाया गया। 4:00 बजे तक मेडिकल ऑफिसर ने सुशांत राजपूत के शव का परीक्षण किया और उसे 4:00 बजे मृत घोषित कर दिया था। अस्पताल प्रशासन की ओर से कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद डेड बॉडी मुंबई पुलिस को सौंप दी गई थी। रिपोर्ट में सामने आया है कि 14 जून की रात सुशांत सिंह राजपूत की डेड बॉडी की ऑटोप्सी होगी, यह लिखा गया है।

मुंबई का कूपर हॉस्पिटल कंट्रोवर्शियल है

मुंबई का कुपर हॉस्पिटल विवादों में घिरा रहा है। दरअसल, इससे पहले जिया खान और कई दूसरे सेलिब्रिटी के सुसाइड केस में भी पोस्टमॉर्टम मुंबई पुलिस ने कूपर अस्पताल में ही करवाया था। ऐसे में लोगों का यह सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर क्यों सभी सेलिब्रिटी की ऑटोप्सी कंट्रोवर्शियल कूपर हॉस्पिटल में ही करवाई जाती है। जब सुशांत सिंह राजपूत के शव को कूपर हॉस्पिटल लेकर मुंबई पुलिस गई थी, तब भी लोगों ने यह सवाल खड़ा किया था।

सुशांत के विसरा की रिपोर्ट 16 दिन बाद आ गई थी

मुंबई के कूपर अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। डॉक्टर ने बताया कि उसकी मौत दम घुटने की वजह से हुई है। फॉरेंसिक टीम ने सुशांत का विसरा सुरक्षित करके रख लिया था। विसरा से सैंपल लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजे गए थे। 15 दिन बाद विसरा रिपोर्ट आ गई थी। जिसमें बताया गया है कि सुशांत के शरीर में कोई केमिकल ये जहर नहीं पाया गया है। यह पूरी तरह आत्महत्या का मामला है।

बिहार पुलिस की जांच पड़ताल के बाद मामले ने फिर तूल पकड़ा

मुंबई पुलिस करीब 2 महीने से सुशांत राजपूत की मौत के मामले में जांच-पड़ताल कर रही है। मुंबई पुलिस हर बार इसे केवल आत्महत्या मानकर ही जानकारी दे रही है। अब सोमवार को सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने पटना में रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। जिसके बाद बिहार पुलिस मुंबई में जांच करने पहुंची है। बिहार पुलिस की जांच आगे बढ़ते ही इस मामले ने तूल पकड़ लिया है। साथ ही मुंबई पुलिस की लापरवाही या खुलकर सामने आ रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.