नोएडा में फंसे बिहार के लोगों को निकालने के लिए तेजस्वी यादव ने योगी आदित्यनाथ को ट्वीट किया, सक्रिय हुए अखिलेश यादव

नोएडा में फंसे बिहार के लोगों को निकालने के लिए तेजस्वी यादव ने योगी आदित्यनाथ को ट्वीट किया, सक्रिय हुए अखिलेश यादव

नोएडा में फंसे बिहार के लोगों को निकालने के लिए तेजस्वी यादव ने योगी आदित्यनाथ को ट्वीट किया, सक्रिय हुए अखिलेश यादव

Tricity Today | तेजस्वी यादव के ट्वीट की फोटो

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने गुरुवार की शाम उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक ट्वीट किया है। तेजस्वी यादव ने बताया है कि नोएडा के मामूरा गांव में बिहार के लोग बड़ी संख्या में फंसे हुए हैं। कोरोना वायरस के कारण हुए राष्ट्रव्यापी लोक डाउन के चलते उनके पास बिहार पहुंचने का कोई साधन नहीं है। साथ ही उन लोगों के पास खाने-पीने का इंतजाम भी नहीं है।

तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से निवेदन किया है कि नोएडा में फंसे इन लोगों को वहां से बिहार पहुंचाने और तब तक इनका खाने-पीने का इंतजाम किया जाए। तेजस्वी ने लिखा, आदरणीय @myogiadityanath जी, दुल्हिन बाज़ार, बिहार के 30-35 लोग लॉक डाउन के कारण अचानक फ़ैक्टरी बंद होने से गली नं-7, गाँव-ममूरा, सेक्टर-66, नोएडा में फँसे है। दूरभाष पर बताया कि ये लोग भूखे है। कृपया इनके खाने और बिहार पहुँचाने की व्यवस्था की जाए।

तेजस्वी यादव के इस ट्वीट के तुरंत बाद न केवल नोएडा का पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गया बल्कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी इस पर संज्ञान लिया। अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रवक्ता और युवा नेता अनिल कुमार यादव को तत्काल बिहार के लोगों के पास पहुंचने का निर्देश दिया। अनिल यादव ने भी तेजस्वी यादव के ट्वीट पर कमेंट करते हुए बताया कि वह उन लोगों से मिलने पहुंच रहे हैं।

गौरतलब है कि कोरोना वायरस के संक्रमण से निपटने के लिए राष्ट्रव्यापी लॉक डाउन के बाद जो जहां है वहीं फस गया है। दिल्ली-एनसीआर में काम करने वाले हजारों मजदूर पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश तक पैदल यात्रा कर रहे हैं। लेकिन बिहार के मजदूर पैदल यात्रा करके भी हजारों किलोमीटर की दूरी नहीं कर पाएंगे। मजबूरन लोग नोएडा, ग्रेटर नोएडा, ग्रेटर नोएडा वेस्ट, दिल्ली, गुड़गांव, फरीदाबाद और गाजियाबाद के विभिन्न हिस्सों में फंसे हुए हैं। इन्हीं लोगों में से करीब 35 लोग मामूरा गांव में भी फंसे हुए हैं। इन लोगों ने तेजस्वी यादव को संपर्क किया और अपनी परेशानी बताई। जिसके बाद तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को निवेदन करते हुए ट्वीट किया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.