BREAKING: ग्रेटर नोएडा में अस्थाई जेल बनी, जमातियों और अवैध रूप से रह रहे विदेशी रखे गए

BREAKING: ग्रेटर नोएडा में अस्थाई जेल बनी, जमातियों और अवैध रूप से रह रहे विदेशी रखे गए

BREAKING: ग्रेटर नोएडा में अस्थाई जेल बनी, जमातियों और अवैध रूप से रह रहे विदेशी रखे गए

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

ग्रेटर नोएडा के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर अनुसूचित जाति जनजाति छात्रावास में अस्थाई जेल स्थापित की गई है। इस जेल में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले जमातियों को रखा गया है। यहीं उन विदेशी नागरिकों को भी रखा गया है, जो अवैध रूप से भारत में रह रहे हैं अथवा जिन्होंने वीजा की शर्तों का उल्लंघन किया है।

गौतमबुद्ध नगर में पुलिस ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले जमातियों की बड़ी संख्या में गिरफ्तारी की है। साथ ही ऐसे विदेशियों को भी पकड़ा गया है, जो अवैध रूप से नोएडा और ग्रेटर नोएडा में रह रहे हैं। विदेश से पर्यटक वीजा पर आए हैं। यह विदेशी नागरिक भारत में धर्म प्रचार करने के लिए जमात में शामिल हो गए थे। यह वीजा की शर्तों का उल्लंघन है।

इस पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ऐसे विदेशी नागरिकों का वीजा तत्काल समाप्त करने और उन्हें उनके देश भेजने का आदेश जारी किया था। इनके लिए भारत सरकार इंतजाम कर रही है। जब तक इन लोगों को डिपोर्ट किया जाएगा तब तक यह लोग हिरासत में रखे जाएंगे। इसके लिए ग्रेटर नोएडा के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर अनुसूचित जाति जनजाति छात्रावास को अस्थाई जेल के रूप में परिवर्तित किया गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.