Ghaziabad: 14 दिनों का होम क्वारंटाइन पूरा करने के लिए आपका धन्यवाद, डीएम लोगों के घर भेज रहे प्रतिनिधि

Ghaziabad: 14 दिनों का होम क्वारंटाइन पूरा करने के लिए आपका धन्यवाद, डीएम लोगों के घर भेज रहे प्रतिनिधि

Ghaziabad: 14 दिनों का होम क्वारंटाइन पूरा करने के लिए आपका धन्यवाद, डीएम लोगों के घर भेज रहे प्रतिनिधि

Tricity Today | DM Ghaziabad

गाजियाबाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने 1961 लोगों को क्वारंटाइन किया था। इनके घरों के बाहर स्टिकर-पोस्टर लगाकर घोषित किया गया था कि यह घर-परिवार क्वारंटाइन किया गया है। लिहाजा, दूरी बनाकर रखें। अब इन लोगों ने 14 दिनों का क्वारंटाइन पीरियड पूरा कर लिया है। अब जिला प्रशासन ने इन लोगों को धन्यवाद दिया है। धन्यवाद देने और इन परिवारों को सुरक्षित घोषित करने के लिए दोबारा पोस्टर लगाए हैं।

कोरोनावायरस (Coronavirus) के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देश के कई जिलों में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए विदेश से लौटने वाले लोगों को होम क्वारंटाइन कर दिया था। इनके घरों के बाहर पोस्टर चस्पा करवाए गए थे। इस पोस्टर में "होम अंडर क्वारंटाइन लिखा होता है", जिससे इनके घरों में बाहरी या रिश्तेदार नहीं आएं। ऐसा इसलिए क्योंकि उनकी वजह से अन्य लोग कोरोना की चपेट में आ सकते हैं।

गाजियाबाद में 5 फरवरी से लेकर 21 मार्च 1961 लोग विदेश से आए थे। इन सभी को जिलाधिकारी के आदेश पर प्रशासन ने होम क्वारंटाइन कर दिया था। सबको 14 दिनों तक घर में ही रहने की हिदायत दी गई थी। अब जब क्वारंटाइन पीरियड खत्म हो गया है तो घरों के बाहर क्वारंटाइन पीरियड पूरा करने के लिए धन्यवाद पोस्टर लगाए जा रहे हैं।

गाजियाबाद जिला प्रशासन और जिलाधिकारी उन घरों में अपना प्रतिनिधि भेजकर स्क्रीनिंग करके उन्हें धन्यवाद कर रहे हैं। बाकायदा पुराना पोस्टर हटाकर नया पोस्टर लगाया जा रहा है। उसके बाद जानकारी भी दे रहे हैं कि आपका क्वारंटाइन पीरियड पूरा कर लिया है।

गाजियाबाद के जिलाधिकारी डॉ अजय शंकर पांडेय ने इस मसले पर कहा, ''गाजियाबाद में जो लोग होम क्वारंटाइन हैं, उनसे इसका पूरा पालन करवाया जा रहा है। साथ ही साथ जिन लोगों ने अपने होम क्वारंटाइन की अवधि पूरी कर ली है, उनके घर के सामने हरे रंग का स्टीकर लगा रहे हैं। जिसमें बताया गया है कि ये लोग अब सुरक्षित हैं। पहले लाल स्टिकर लगाकर इनसे दूर रहने की हिदायत दी गई थी।''

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.