BREAKING: नोएडा में पकड़ा गया मुंबई सीरियल ब्लास्ट के मुख्य आरोपी अबू सलेम का साथी, जानिए पूरा मामला

BREAKING: नोएडा में पकड़ा गया मुंबई सीरियल ब्लास्ट के मुख्य आरोपी अबू सलेम का साथी, जानिए पूरा मामला

BREAKING: नोएडा में पकड़ा गया मुंबई सीरियल ब्लास्ट के मुख्य आरोपी अबू सलेम का साथी, जानिए पूरा मामला

Tricity Today | गजेंद्र सिंह

ग्रेटर नोएडा एसटीएफ और सेक्टर 20 थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई

ग्रेटर नोएडा एसटीएफ टीम ने बुधवार की रात को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ टीम और नोएडा सेक्टर 20 की पुलिस ने मुंबई सीरियल ब्लास्ट के मुख्य आरोपी अबू सलेम और खान मुबारक का निकट सहयोगी गजेंद्र सिंह को नोएडा से गिरफ्तार किया है। यह बदमाश अबू सलेम और खान मुबारक के नाम पर नोएडा में प्रॉपर्टी हड़पने का काम करता था। 6 साल पहले आरोपी ने दिल्ली के बिजनेसमैन से प्रॉपर्टी के नाम पर एक करोड़ 80 लाख रुपए हड़प लिए थे। पकड़ा गया आरोपी सेक्टर 20 थाने के दो मुकदमों में वांछित चल रहा था।

एसटीएफ के एएसपी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी गजेंद्र सिंह सेक्टर 20 में रह रहा था। गजेंद्र मुंबई सीरियल ब्लास्ट के मुख्य आरोपी अबू सलेम और खान मुबारक का सहयोगी है। राजकुमार मिश्रा ने बताया कि गजेंद्र सिंह पैसे हड़पने और वसूली का काम करता था। वर्ष 2014 में गजेंद्र ने दिल्ली के एक बिजनेसमैन से प्रॉपर्टी के नाम पर एक करोड़ अस्सी लाख रुपए हड़प लिए थे। 

पैसे वापस मांगने पर गजेंद्र ने खान मुबारक के सूटर से सेक्टर 18 में देह व्यापार करने के लिए फायरिंग करा दी थी। फायरिंग कराने के लिए गजेंद्र ने खान मुबारक हो 10 लाख रूपये दिए थे। गजेंद्र खान मुबारक और रब्बा सलाम के पैसे नोएडा एनसीआर में प्रॉपर्टी में लगाता था। नोएडा सेक्टर 20 थाने में गजेंद्र दो मामलों में फरार चल रहा था।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.