ग्रेटर नोएडा : गोकशी के आरोपियों ने सब इंस्पेक्टर पर धारदार हथियार से हमला किया, मुठभेड़ में दो को गोली लगी

ग्रेटर नोएडा : गोकशी के आरोपियों ने सब इंस्पेक्टर पर धारदार हथियार से हमला किया, मुठभेड़ में दो को गोली लगी

ग्रेटर नोएडा : गोकशी के आरोपियों ने सब इंस्पेक्टर पर धारदार हथियार से हमला किया, मुठभेड़ में दो को गोली लगी

Tricity Today | गोकशी के आरोपियों ने सब इंस्पेक्टर पर धारदार हथियार से हमला किया, मुठभेड़ में दो को गोली लगी

ग्रेटर नोएडा में सूरजपुर पुलिस टीम पर रविवार की दोपहर गोकशी के दो आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। दोनों ने भागने की कोशिश की। इस हमले में पुलिस के दरोगा घायल हुए हैं। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए हैं। पुलिस ने घायल दरोगा और दोनों बदमाशों को अस्पताल में भर्ती करवाया।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पकड़े गए दोनों आरोपियों ने 29 और 30 अक्टूबर को गोकशी की घटना की थी। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी जिसान पुत्र यूनिस निवासी ग्राम नहाल थाना मसूरी जिला गाजियाबाद व वसीम पुत्र सलीम निवासी नहाल थाना मसूरी जिला गाजियाबाद को गिरफ्तार किया था। सूरजपुर कोतवाली पुलिस की टीम रविवार को आरोपियों की निशानदेही पर गाय काटने वाले हथियारों को बरामद करने के लिए घटनास्थल पर पहुंची थी। इस बीच दोनों आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर धारदार हथियार से प्रहार करके भागने का प्रयास किया।  जिसमें एक उपनिरीक्षक घायल हो गये  है।  

पुलिस की ओर से की गयी जवाबी फायरिंग में दोनों अभियुक्तों के पैर में गोली लगने के कारण घायल हो गये है। उपचार हेतु दोनों बदमाशों व उपनिरीक्षक कोे लिए नजदीकी हॉस्पिटल रवाना किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के बारे में अन्य जानकारी व आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.