नोएडा: चौथी मंजिल से छज्जा टूटा, तीन बच्चे साथ जमीन पर आकर गिरे

नोएडा: चौथी मंजिल से छज्जा टूटा, तीन बच्चे साथ जमीन पर आकर गिरे

नोएडा: चौथी मंजिल से छज्जा टूटा, तीन बच्चे साथ जमीन पर आकर गिरे

Google Image | चौथी मंजिल से छज्जा टूटा

नोएडा में शनिवार की शाम एक बड़ा हादसा हुआ है। जिसमें एक मकान की चौथी मंजिल का छज्जा टूट गया है। छज्जे पर हादसे के वक्त तीन छोटे-छोटे बच्चे खड़े हुए थे। तीनों बच्चे नीचे सड़क पर आकर गिरे। गंभीर रूप से घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इनमें से एक बच्चे को मामूली चोटें आई हैं। उसे उपचार के बाद घर वापस भेज दिया गया है। जबकि, दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हालांकि, उन्हें भी खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

नोएडा के एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि हरौला गांव में शनिवार की शाम करीब 5:00 बजे एक मकान का चौथी मंजिल से छज्जा टूट कर गिरा है। हादसे के वक्त छज्जे पर तीन छोटे-छोटे बच्चे खड़े हुए थे। तीनों बच्चे नीचे सड़क पर आकर गिरे। आसपास मौजूद लोगों ने आनन-फानन में बच्चों को अस्पताल में भर्ती करवाया। सूचना मिलने पर थाना सेक्टर-20 से पुलिस भी पहुंची। एंबुलेंस से बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। एक बच्चे को मामूली चोट आई थी। उसे उपचार के बाद घर वापस भेज दिया गया है। दो बच्चों को गंभीर चोट आई हैं। हालांकि, दोनों खतरे से बाहर हैं। उनका इलाज चल रहा है। हादसे की वजह पता लगाने की कोशिश की जा रही है। इस बारे में विकास प्राधिकरण को भी सूचना दे दी गई है।

आपको बता दें कि इससे पहले 31 जुलाई की शाम नोएडा के सेक्टर-12 में एक निर्माणाधीन इमारत गिर गई थी। जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई थी। उस हादसे के बाद विकास प्राधिकरण ने शहर में जर्जर, कमजोर और अवैध निर्माण पर लगाम लगाने के लिए अभियान छेड़ने की बात कही थी। तीन अधिकारियों की एक कमेटी का भी गठन किया गया है। जिन्हें ऐसे मामलों पर अपनी रिपोर्ट देनी है। अब एक बार फिर 15 दिन बाद शहर में बड़ा हादसा हुआ है। हालांकि, बच्चे भाग्यवान रहे। जिसकी वजह से उन्हें ज्यादा चोट नहीं आई हैं। इतनी ऊंचाई से गिरने के बावजूद बच्चे केवल घायल हुए हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.