विकास दुबे की कॉल डिटेल में छिपा है कानपुर मुठभेड़ का बड़ा राज, जानिए विकास को किसनी दी थी दबिश की सूचना

विकास दुबे की कॉल डिटेल में छिपा है कानपुर मुठभेड़ का बड़ा राज, जानिए विकास को किसनी दी थी दबिश की सूचना

विकास दुबे की कॉल डिटेल में छिपा है कानपुर मुठभेड़ का बड़ा राज, जानिए विकास को किसनी दी थी दबिश की सूचना

Google Image | विकास दुबे की कॉल डिटेल में छिपा है कानपुर मुठभेड़ का बड़ा राज

कानपुर मुठभेड़ के पीछे किसका हाथ है एसटीएफ की टीम इसकी जांच में जुटी है। पुलिस जांच में विकास के मोबाइल की कॉल डिटेल में कुछ पुलिसकर्मियों के नंबर सामने आए हैं। सूत्रों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में इन लोगों से विकास दुबे की बातचीत हुई थी। जिसमें एक दरोगा तमाम सामने आ रहा है जिसमें डिस्टर्ब इसकी सूचना विकास को दी थी। 

जानकारी के मुताबिक पुलिस की जांच में सामने आया है कि चौबेपुर थाने के ही एक दारोगा ने विकास दुबे को पुलिस के आने की जानकारी पहले ही दे दी थी।  इस वक्त पुलिस के शक के घेरे में एक दारोगा, एक सिपाही और एक होमगार्ड है। विकास दुबे की कॉल डिटेल में कई पुलिसकर्मियों के नंबर मिले है। इससे जाहिर होता है पुलिस विभाग के अपने ही लोगों ने विकास का साथ दिया। 

कानपुर से सटे बिकरु गांव में शुक्रवार को तड़के पुलिस और विकास दुबे गिरोह के बीच हुए खूनी मुठभेड़ में 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। मुठभेड़ में गिरोह के दो हमलावर भी मारे गए हैं। विकास दुबे के खिलाफ कानपुर के थाने में 60 एफआईआर दर्ज है। विकास दुबे को दबिश की जानकारी देने के मामले में एसटीएफ और पुलिस की टीमें जांच कर रही है। पुलिस की जांच में कुछ तथ्य सामने आए है इसमें पता चला है कुछ पुलिसकर्मियों ने विकास दुबे से बात की थी। इसमें एक दरोगा का नाम भी सामने आ रहा है। पुलिस संदेह के घेरे में आए पुलिसकर्मियों से बातचीत कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.