ग्रेटर नोएडा वेस्ट: सुबह सुबह फ्लैट में पड़ी मिली महिला की लाश, फैली सनसनी

ग्रेटर नोएडा वेस्ट: सुबह सुबह फ्लैट में पड़ी मिली महिला की लाश, फैली सनसनी

ग्रेटर नोएडा वेस्ट: सुबह सुबह फ्लैट में पड़ी मिली महिला की लाश, फैली सनसनी

Google Image | ग्रेटर नोएडा वेस्ट

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की स्टेलर जीवन सोसायटी में फ्लैट के अंदर एक महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। बिसरख कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का दावा है कि महिला की मौत हार्पिक पीने की वजह से हुई है। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की स्टेलर जीवन सोसायटी में एक महिला एकता उम्र 38 वर्ष पत्नी ललित कुमार 1408 नंबर फ्लैट में रहती थी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की देर रात महिला एकता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि करीब छह वर्ष पूर्व महिला का विवाह हुआ था। पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.