ग्रेटर नोएडा: पिता अपनी नाबालिक बेटी के साथ करता था छेड़छाड़, एक दिन कर दिया...

ग्रेटर नोएडा: पिता अपनी नाबालिक बेटी के साथ करता था छेड़छाड़, एक दिन कर दिया...

ग्रेटर नोएडा: पिता अपनी नाबालिक बेटी के साथ करता था छेड़छाड़, एक दिन कर दिया...

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

ग्रेटर नोएडा में दादरी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पिता द्वारा अपनी नाबालिक बेटी के साथ छेडछाड करने का मामला प्रकाश में आया है। छेडछाड करने को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी पर पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफतार किया है।
     
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली दादरी क्षेत्र के एक गांव नाबालिक लडकी कक्षा नौ में पढती है। नाबालिक लडकी के साथ उसका पिता छेडछाड करता था। विरोध करने पर नाबालिक को पिटाई कर डराता धमकाता रहता है। साथ ही अगर किसी को छेडछाड के बारे में बताया तो जान से मारने की धमकी देता था।

छात्रा बीते रात में घर पर सो रही थी। तभी पिता द्वारा नाबालिक के साथ छेडछाड करने लगा। छेडछाड करने पर लडकी की चीख निकल गई। चीख सुनने पर माता जाग गई और पति से अपनी बेटी को बचाया। घटना की शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफतार कर लिया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.