स्वास्थ्य विभाग ने ऐसा काम किया कि नर्सों ने हड़ताल शुरू कर दी

स्वास्थ्य विभाग ने ऐसा काम किया कि नर्सों ने हड़ताल शुरू कर दी

स्वास्थ्य विभाग ने ऐसा काम किया कि नर्सों ने हड़ताल शुरू कर दी

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

गाजियाबाद जनपद में स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना मरीजों का इलाज कर रहीं नर्सों को क्वारंटाइन करने के बजाय घर जाने का फरमान सुना दिया। इसके बाद संयुक्त जिला अस्पताल की नर्सों ने हड़ताल शुरू कर दी। कहा कि उन्हें घर भेजने के बजाय क्वारंटाइन किया जाए। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हलचल मच गई। बाद में अफसरों ने नर्सों से बात की।

गाजियाबाद के संयुक्त जिला अस्पताल में कोविड के लेवल 2 को मरीजों को भर्ती करने के लिए तैयार किया गया है। इसके लिए यहां पर भर्ती लेवल 1 के दो मरीजों को सोमवार को मुरादनगर और राजेंद्र नगर में बने आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। लेकिन इन मरीजों को यहां की नर्सों ने दो दिन इलाज किया। वह वार्ड में तैनात रहीं। मरीजों को शिफ्ट करने के बाद नर्सों से कहा गया कि वह अपने घर जाएं। इस पर नर्सें भड़क गईं।

नर्सों ने बताया कि कोविड 19 के मरीजों का इलाज किया है। इसलिए उन्हें 14 दिन तक क्वारंटाइन किया जाए। वह घर कैसे जाएंगी। इसके बाद सभी नर्सें अस्तपाल के गेट पर आ गईं और काम बंद कर दिया। अफसरों का इसकी जानकारी मिली तो हड़कंप मच गया। इसके बाद नर्सों को समझाया गया तब जाकर मामला रफा-दफा हुआ।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.