यमुना एक्सप्रेस-वे के किनारे 1000 एकड़ जमीन पर फिल्म सिटी के साथ इंफोटेनमेंट जोन बनेगा, जानिए क्या सुविधाएं मिलेंगी

यमुना एक्सप्रेस-वे के किनारे 1000 एकड़ जमीन पर फिल्म सिटी के साथ इंफोटेनमेंट जोन बनेगा, जानिए क्या सुविधाएं मिलेंगी

यमुना एक्सप्रेस-वे के किनारे 1000 एकड़ जमीन पर फिल्म सिटी के साथ इंफोटेनमेंट जोन बनेगा, जानिए क्या सुविधाएं मिलेंगी

Tricity Today |

यमुना एक्सप्रेस-वे के किनारे 1000 एकड़ जमीन पर फिल्म सिटी के साथ इंफोटेनमेंट जोन बनेगा। मंगलवार को यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंजूरी दे दी है। उत्तर प्रदेश में फिल्म सिटी को लेकर घोषणा के कुछ दिन के भीतर ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिल्म सिटी स्थापित करने की एक महत्वाकांक्षी योजना मंगलवार को सामने रखी। सरकार ने फिल्म बिरादरी को राज्य में आने के लिए एक खुली पेशकश की है।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार उन्होंने यह भी घोषणा की कि 1,000 एकड़ जमीन की गौतमबुद्ध नगर में यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (वाईईआईडीए) ने पहचान कर ली है, जहां विश्व स्तरीय नागरिक, सार्वजनिक और प्रौद्योगिकी सुविधाओं से युक्त एक समर्पित 'इंफोटेनमेंट जोन' की स्थापना की जाएगी। 

इसमें कहा गया है, ''मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रस्तावित स्थल नयी दिल्ली से एक घंटे की दूरी पर है। जेवर में प्रस्तावित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बहुत नजदीक है, जो कि एशिया का सबसे बड़ा ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा होगा। बयान में कहा गया है, साथ ही यह आगरा (जहां ताजमहल स्थित है) और मथुरा से भी नजदीक है। मथुरा में भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था। साथ ही यह नोएडा में प्रस्तावित लॉजिस्टिक हब के भी नजदीक है। इससे इसके लिए परिवहन और आवागमन की सभी सुविधाएं मिलेंगी।

वाईईआईडीए ने एक्सप्रेस-वे से लगे सेक्टर-21 में जमीन चिह्नित करने के बाद रविवार को राज्य सरकार को एक प्रस्ताव भेजा था। वाईईआईडीए के विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) शैलेंद्र भाटिया ने पीटीआई-भाषा से कहा, ''राज्य सरकार ने गौतमबुद्ध नगर में यमुना एक्सप्रेस-वे से लगे सेक्टर 21 में फिल्म सिटी स्थापित करने के प्रस्ताव को आज मंजूरी दे दी।"

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.