ग्रेटर नोएडा: शेर सिंह भाटी हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा: शेर सिंह भाटी हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा: शेर सिंह भाटी हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Tricity Today | शेर सिंह भाटी और वसीम

ग्रेटर नोएडा के दादरी कस्बे में एक युवक को भरे बाजार में चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया गया था। इस हत्याकांड में पुलिस ने पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। शविवार को पुलिस शेर सिंह के मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया है।

डीसीपी ग्रेटर नोएडा राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शेरू की हत्या के आरोप में वांछित चल रहे नई आबादी निवासी वसीम को अरेस्ट कर लिया है। इससे पहले पुलिस ने जमशेद व शोयब गिरफ्तार कर लिया गया था। जाच में और आरोपी होना पाया गया तो गिरफ्तार किया जायेगा। 

गौरतलब है कि दादरी कोतवाली क्षेत्र के गांव चिटहरा का रहने वाला युवक शेर सिंह उर्फ शेरू मंगलवार की दोपहर किसी काम से दादरी के नई आबादी मोहल्ले में गया था। वहां किसी बात को लेकर कुछ लोगों से उसका विवाद हो गया। शेर सिंह के ऊपर चाकू से हमला कर दिया गया। शेर सिंह को पेट, कमर, चेहरे और छाती में कई जगहों पर चाकू मारे गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक शेर सिंह बुरी तरह गंभीर होकर रास्ते पर गिर पड़ा। लोगों ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और उसे उठाकर अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। 

पुलिस ने बताया कि शेर सिंह दादरी कोतवाली क्षेत्र के गांव चिटहरा का रहने वाला था। उसके पिता श्योराज सिंह भाटी दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर थे। वह कई साल पहले रिटायर हो चुके हैं। अब परिवार की जिम्मेदारी शेर सिंह ही संभाल रहा था। वारदात के बाद से दादरी कस्बे में तनाव व्याप्त है। हालात नियंत्रण में हैं। पुलिस ने कस्बे में फोर्स तैनात किया है। 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.