ग्रेटर नोएडा वेस्ट : घर वापस लौट रहे युवक पर बदमाशों ने किया हमला, ब्लेड से काटा

ग्रेटर नोएडा वेस्ट : घर वापस लौट रहे युवक पर बदमाशों ने किया हमला, ब्लेड से काटा

ग्रेटर नोएडा वेस्ट : घर वापस लौट रहे युवक पर बदमाशों ने किया हमला, ब्लेड से काटा

Tricity Today | दीपक फुलारा

ग्रेटर नोएडा शहर में बदमाशों का खौफ लगातार बढ़ता जा रहा है। शहर में शुक्रवार की देर रात लोटस वैली सोसायटी के पास युवक दीपक फुलारा पर चार बदमाशों ने हमला बोल दिया। उन पर बदमाशों ने ब्लेड से वार करके बुरी तरह घायल कर दिया है। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। दूसरी ओर पुलिस ने एफआईआर दज करके मामले में छानबीन शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक दीपक स्कूटी से एक शादी समारोह में गए थे। वह ग्रेटर नोएड वेस्ट के ऐस एस्पायर हाऊसिंग सोसायटी से वापस लौट रहे थे। हमला लोटस वैली सोसायटी के पास हुआ। कार सवार बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक करके रोक लिया। उन्हें लूटने की कोशिश की। जब कामयाब नहीं हुए तो उन पर ब्लेड से हमला कर दिया। वह किसी तरह बचकर वहां से भाग आए। घर पहुंचे और और बेहोश हो गए। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है। हालत बहुत खराब है। वह दहशत में हैं। डॉक्टरों का कहना है कि खतरे की कोई बात नहीं है।

इस पूरी वारदात के बारे में परिजनों ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा है। दीपक से जानकारी ली गई है। पुलिस का कहना है कि वारदात में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। बदमाशों को तलाश कर रहे हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.