भारत में कोरोना मामलों की संख्या एक लाख में सिर्फ 9 हजार कम, इन 5 राज्यों में आधी से ज्यादा संख्या

भारत में कोरोना मामलों की संख्या एक लाख में सिर्फ 9 हजार कम, इन 5 राज्यों में आधी से ज्यादा संख्या

भारत में कोरोना मामलों की संख्या एक लाख में सिर्फ 9 हजार कम, इन 5 राज्यों में आधी से ज्यादा संख्या

Tricity Today | COVID-19 India Update

भारत में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अभी तक पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले सामने आये हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिर्पाट के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 4987 नए मामले सामने आए हैं। इतना ही नहीं इन बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस से 120 लोगों की मौत हो चुकी हैं।

रविवार को जारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देशभर में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर करीब 90,927 हो गए हैं। जिनमें से अब तक 2,872 लोगों की मौत हो चुकी है। 34,108 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है। पूरे भारत में अभी तक 53,946 एक्टिव केस हैं।

महाराष्ट्र में कोविड-19 के कुल 30,706 पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। इनमें से 7088 लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं। 1135 लोगों की जान जा चुकी है। गुजरात में कोरोना के 10,989 मामले अब तक आए हैं। जिनमें 625 लोगों की मौत हो चुकी है। 4308 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 

तमिलनाडु में भी कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या अब तक 10,585 हो चुकी है। जिनमें से सिर्फ 74 की मौत भी हो चुकी है। 3538 पूरी तरह से ठीक भी हो चुके हैं। राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के अब तक 9,333 मामले आ चुके हैं। जहां 129 लोगों की मौत हो चुकी है। 3,926 लोग पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं। 

राजस्थान में भी कोरोना के मामलो में संख्या अभी तक 5,030 हो गई हैं। इनमें से 128 लोगों की मौत और 2,991 लोग ठीक हो चुके हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.