ग्रेटर नोएडा: सेवानिवृत्त दारोगा ने बेटे को गोली मारने के बाद खुद की जान ली

ग्रेटर नोएडा: सेवानिवृत्त दारोगा ने बेटे को गोली मारने के बाद खुद की जान ली

ग्रेटर नोएडा: सेवानिवृत्त दारोगा ने बेटे को गोली मारने के बाद खुद की जान ली

Noida Police | सेवानिवृत्त दारोगा ने बेटे को गोली मारने के बाद खुद की जान ली

गौतमबुद्ध नगर जनपद के थाना दादरी क्षेत्र की एस्कॉर्ट कॉलोनी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त दारोगा ने बुधवार रात को घरेलू विवाद के चलते अपने बेटे को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अपर पुलिस उपायुक्त विशाल पांडे ने आज बताया कि थाना दादरी क्षेत्र की एस्कॉर्ट कॉलोनी में रहने वाले सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक बच्चन सिंह ने बीती रात को घरेलू विवाद के चलते अपने बेटे योगेंद्र को लाइसेंसी रिवाल्वर से दो गोली मारी। उन्होंने बताया कि इसके बाद सिंह ने स्वयं अपनी कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर लिया। 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि गंभीर हालत में योगेंद्र को ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अपर उपायुक्त ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को मौके से दारोगा की लाइसेंसी रिवाल्वर मिली है।

दादरी कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पिता और पुत्र के बीच प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। पड़ोसी ने बताया कि लोगों के बीच प्रॉपर्टी को लेकर अक्सर झगड़ा होता रहता था। बुधवार की रात विवाद बहुत ज्यादा बढ़ गया। इस दौरान गुस्से में आकर रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर बच्चन सिंह ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग की। बच्चन सिंह ने अपने बेटे को दो गोलियां मारी हैं। जिनमें एक गोली उसकी छाती और दूसरी कंधे में लगी है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि गोली मारने के बाद उन्होंने अपनी कनपटी पर गोली दाग दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.