NOIDA: बाइक बोट का संजय भाटी बनने का सपना देख रहा था युवक, पुलिस ने दबोचा

NOIDA: बाइक बोट का संजय भाटी बनने का सपना देख रहा था युवक, पुलिस ने दबोचा

NOIDA: बाइक बोट का संजय भाटी बनने का सपना देख रहा था युवक, पुलिस ने दबोचा

Noida Police | आशु उर्फ अभिलाख सिंह यादव

बाइक बोट की तर्ज पर बाइक फॉर यू कंपनी के नाम पर लोगों से ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। नोएडा पुलिस ने इस कंपनी में लोगों को जोड़ने के लिए उनसे ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर बहलोलपुर गांव से 6 बाइक बरामद किए। पुलिस ने इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

नोएडा पुलिस के मुताबिक बाइक बोट की तर्ज पर बाइक फॉर यू कंपनी के नाम पर लोगों से ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसके पहचान आशु उर्फ अभिलाख सिंह यादव निवासी निधौली कला एटा के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर बहलोलपुर के बबलू यादव के गोदाम से बेसमेंट में खड़ी 6 बाइक बरामद की है। पुलिस ने बताया यह गैंग लोगों से बाइक चलाने के नाम पर ठगी करता था। यह लोगों को दोगुनी रकम वापस करने का झांसा देते थे। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि गैंग हजारों लोगों से करोड़ों रुपए की ठगी कर चुका है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.