Greater Noida: युवक ने पुलिस से लगाई गुहार, साहब! मेरी जान बचा लो

Greater Noida: युवक ने पुलिस से लगाई गुहार, साहब! मेरी जान बचा लो

Greater Noida: युवक ने पुलिस से लगाई गुहार, साहब! मेरी जान बचा लो

Google Image | Noida Police Commissioner Office

बुलंदशहर का रहने वाला युवक ग्रेटर नोएडा की एक मोबाइल निर्माता कंपनी में नौकरी करता हैgangaयुवक ने पुलिस को बताया कि सोमवार की रात ड्यूटी से वापस लौट रहा था तो उसे डराया गया gangaकुछ युवकों ने रोक कर लूटपाट की और भाई को फोन करके जान से मारने की धमकी दी

ग्रेटर नोएडा की एक मोबाइल कंपनी में काम करने वाले युवक को कुछ लोग डरा धमका कर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। आरोपी इससे पहले दो बार युवक पर हमला कर चुके हैं। अब पीड़ित युवक ने पुलिस से शिकायत कर मदद की गुहार लगाई है। 

बुलंदशहर का रहने वाला युवक ललित शर्मा ग्रेटर नोएडा की एक मोबाइल कंपनी में नौकरी करता है। ललित शर्मा ने बताया कि सोमवार की रात करीब 8:00 बजे कंपनी से ड्यूटी करके बाइक पर सवार होकर घर के लिए निकला था। कंपनी से निकलते ही तो युवकों ने उसे रास्ते में रोक लिया। आरोपी उसे सुनसान जगह पर ले गए। जहां पहले से उनके कुछ साथी वहां बैठे हुए थे।

युवक ने बताया कि आरोपियों ने उसका मोबाइल और कुछ पैसे लूट लिए। इसके बाद उसके कपड़े और सैंडल उतरवा दिए और कनपटी पर पिस्टल लगाकर बोले, आगे की तरफ भाग नहीं तो पीछे से गोली मार देंगे। युवक ने बताया कि इतना ही नहीं उन्होंने मेरे फोन से मेरे भाई को फोन किया और कहा कि ललित को मारने के लिए उन्हें कुछ पैसे मिले हैं, उसे जान से मार देंगे। इस दौरान आरोपी ग्रामीणों को देखकर वहां से भाग गए। आरोपी पहले भी उसके साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी दे चुके हैं, लेकिन डर की वजह से उसने पुलिस से शिकायत नहीं की थी। लेकिन अब मजबूरन पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर मदद की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.