संस्कृति में विविधता है लेकिन यही हमारी एकता का आधार है: धीरेंद्र सिंह

संस्कृति में विविधता है लेकिन यही हमारी एकता का आधार है: धीरेंद्र सिंह

संस्कृति में विविधता है लेकिन यही हमारी एकता का आधार है: धीरेंद्र सिंह

Tricity Today | संस्कृति में विविधता है लेकिन यही हमारी एकता का आधार है: धीरेंद्र सिंह

ग्रेटर नोएडा के राजस्थान मित्र मण्डल ने वार्षिकोत्सव का आयोजन किया। यह कार्यक्रम आईआईएमटी कॉलेज के ऑडिटोरियम में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जेवर के विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह ने कहा, हमारे देश की संस्कृति में विविधता है लेकिन यही हमारी एकता का मूल आधार है।

धीरेन्द्र सिंह ने कहा, उत्सवों से हमारे समाज में उत्साह का संचार होता है। उन्होंने राजस्थानी समाज के लोगों को बधाई दी और संगठन को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। बोले कि एक साथ एक मंच पर इतने लोगों को देखकर लग रहा है कि रंगीला राजस्थान यहीं आ गया है। कार्यक्रम में आईआईएमटी के निदेशक मयंक अग्रवाल भी मौजूद रहे। संगठन के सचिव तरुण सैनी ने बताया कि कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल जम्मू-कश्मीर के दौरे पर व्यस्त होने के कारण नहीं आ सके। उन्होंने राजस्थानी समाज को फोन के माध्यम से संबोधित किया और बधाई दी। अतिथियों और राजस्थानी परिवार ने मिलकर दाल-बाटी और चूरमा का भोजन किया। कार्यक्रम में कमल जयपुरिया टीम ने राजस्थानी सांस्कृतिक गीत, संगीत और लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.