BREAKING: ग्रेटर नोएडा में कांग्रेसियों और पुलिस के बीच मोर्चाबंदी हुई, राहुल-प्रियंका को गिरफ्तार करने का प्रयास जारी

BREAKING: ग्रेटर नोएडा में कांग्रेसियों और पुलिस के बीच मोर्चाबंदी हुई, राहुल-प्रियंका को गिरफ्तार करने का प्रयास जारी

BREAKING: ग्रेटर नोएडा में कांग्रेसियों और पुलिस के बीच मोर्चाबंदी हुई, राहुल-प्रियंका को गिरफ्तार करने का प्रयास जारी

Google Image | ग्रेटर नोएडा में कांग्रेसियों और पुलिस के बीच मोर्चाबंदी हुई, राहुल-प्रियंका को गिरफ्तार करने का प्रयास जारी

हाथरस जाने की कोशिश में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और मौजूदा महामंत्री प्रियंका गांधी ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस वे के जीरो पॉइंट पर बैठे हुए हैं। कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता मोर्चाबंदी करके खड़े हुए हैं। 

दरअसल गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने 0 पॉइंट पर बैरिकेडिंग कर दी है। जिसकी वजह से noida-greater नोएडा एक्सप्रेसवे पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया है। बैरिकेडिंग के एक और भारी फोर्स चढ़ा हुआ है। वही सामने कांग्रेसी डटे हुए हैं। कांग्रेसियों ने बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश की जिसके चलते पुलिस ने लाठियां भांजी हैं। पुलिस और कांग्रेसियों के बीच जमकर धक्का-मुक्की भी हुई है। हालात संभालने के लिए रिजर्व पुलिस लाइन से और फोर्स मौके पर भेजा जा रहा है। 

दूसरी ओर जीरो पॉइंट पर लगातार कांग्रेसियों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। पिछले आधे घंटे से यही हालात बने हुए हैं। पुलिस प्रियंका गांधी और राहुल गांधी को गिरफ्तार करने की कोशिश में है। लेकिन उनकी कार को सैकड़ों कांग्रेसियों की भीड़ ने घेर रखा है। ऐसे में यह हाई वोल्टेज ड्रामा अभी कुछ और देर कितने की उम्मीद है। 

आपको बता दें कि हाथरस में दलित युवती के साथ कथित गैंगरेप और उसके बाद हत्या के मामले ने तूल पकड़ा हुआ है। पिछले 3 दिनों से सुबह में राजनीतिक सरगर्मी चरम पर है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रियंका गांधी आग बबूला है। बुधवार को प्रियंका गांधी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस्तीफे की मांग की थी।  

दूसरी ओर मायावती ने उत्तर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग कर दी है। समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव जी योगी आदित्यनाथ सरकार को पूरी तरह नाकाम बता चुके हैं। उनका कहना है कि "राज्य में गुंडे बदमाशों का राज है" गुरुवार की सुबह प्रियंका और राहुल गांधी ने दिल्ली से हाथरस के लिए कूच किया था। गौतम बुध नगर पुलिस ने दोनों को पहले नोएडा में डीएनडी पर रोकने की कोशिश की थी। कांग्रेसियों की भीड़ बहुत ज्यादा होने के कारण पुलिस डीएनडी पर राहुल प्रियंका को रोकने गिरफ्तार करने में कामयाब नहीं हो सकी। जिसके चलते इन लोगों को ग्रेटर नोएडा तक आगे बढ़ने दिया गया। अब करीब 1:30 बजे कांग्रेसियों का काफिला यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट पर पहुंचा है। यहां पुलिस ने रोक लिया है ग्रेटर नोएडा के डीसीपी राजेश कुमार सिंह ने मोर्चा संभाला हुआ है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.