यह 3 कंपनियां यमुना सिटी में करेंगी 20 करोड़ का निवेश

यह 3 कंपनियां यमुना सिटी में करेंगी 20 करोड़ का निवेश

यह 3 कंपनियां यमुना सिटी में करेंगी 20 करोड़ का निवेश

Google Image | Yamuan Authority

यमुना प्राधिकरण ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये तीन कंपनियों को भूखंड आवंटित किए। तीनों कंपनियां यहां पर करीब 22 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इससे यहां पर 380 लोगों को रोजगार मिलेगा।

यमुना प्राधिकरण ने औद्योगिक भूखंडों के लिए योजना निकाली हुई है। निवेश मित्र के जरिये आवेदन करने वाली कंपनियों के प्रतिनिधियों का वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये साक्षात्कार लेकर आवंटन किया जा रहा है। 

शुक्रवार को प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरुण वीर सिंह की अध्यक्षता में गठित समिति ने पांच कंपनियों का साक्षात्कार लिया। इसमें तीन कंपनियों को भूखंड आवंटित किए गए। जिन कंपनियों को भूखंड दिए गए हैं, उसमें मल्टीप्लाई पेपर पैकेजिंग इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, शिवेश उद्योग प्राइवेट लिमिटेड व सीबीएस टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड शामिल है। ये कंपनियां निवेश मित्र के जरिये अपने आवंटन पत्र अपलोड कर लेंगी। इस मौके पर एसईओ रविंद्र सिंह, ओएसडी शैलेंद्र भाटिया, जीएम परियोजना केके सिंह आदि शामिल रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.