कलेक्ट्रेट परिसर में डाकघर शुरू होने से ये होंगे फायदे

कलेक्ट्रेट परिसर में डाकघर शुरू होने से ये होंगे फायदे

कलेक्ट्रेट परिसर में डाकघर शुरू होने से ये होंगे फायदे

Tricity Today | कलेक्ट्रेट परिसर

ग्रेटर नोएडा के कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को डाकघर शुरू हो गया। यह उप डाकघर पहले देवला गांव में संचालित हो रहा था। अब इसे यहां स्थानांतरित कर दिया गया है। इस अवसर पर सीआरपीएफ परिसर में नया डाकघर खोलने की घोषणा की गई। कार्यक्रम में ग्राम प्रधानों एवं बीपीएम कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित भी किया गया।

जिलाधिकारी बीएन सिंह एवं मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल उत्तर प्रदेश परिमंडल केके सिन्हा ने उप डाकघर का फीता काटकर शुभारंभ किया। जिलाधिकारी बीएन सिंह द्वारा डाकघर संचालन के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में निशुल्क स्थान उपलब्ध कराने के बाद यह कार्य हुआ है। 

जिलाधिकारी ने कहा कि कलेक्ट्रेट परिसर में उप डाकघर खुल जाने से जनपद वासियों को लाभ मिलेगा। डाकघर की विभिन्न योजनाओं को आगे बढ़ाने में यह ब्रांच कारगर सिद्ध होगी। 

वही कलेक्ट्रेट परिसर के वकीलों का कहना है कि, कलेक्ट्रेट परिसर में डाकघर खुलने से लोगों को काफी सुविधाऐं होगी। लोगों की अब सुचना का आधार लेने के लिए काफी सुविधा होगी, पोस्ट कार्यालय में लोगों को कई काम होते थें। जिसके लिए लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पडता था। लेकिन कलेक्ट्रेट परिसर में डाकघर खुलने से लोगों को काफी फायदा होगा।

मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल उत्तर प्रदेश परिमंडल के के सिन्हा ने कहा कि डीएम के प्रयास से निशुल्क स्थान कलेक्ट्रेट परिसर में उपलब्ध होने पर यह कार्य संभव हो पाया है। इस मौके पर एडीएम प्रशासन दिवाकर सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व मुनींद्र नाथ उपाध्याय, अशोक कुमार, एसडीएम सदर प्रसून द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.