कोरोना से जंग जीतकर आई बड़ी बहन का छोटी ने कुछ इस तरह स्वागत किया, Video Viral हो गई

कोरोना से जंग जीतकर आई बड़ी बहन का छोटी ने कुछ इस तरह स्वागत किया, Video Viral हो गई

कोरोना से जंग जीतकर आई बड़ी बहन का छोटी ने कुछ इस तरह स्वागत किया, Video Viral हो गई

Tricity Today | कोरोना से जंग जीतकर आई बड़ी बहन का छोटी ने कुछ इस तरह स्वागत किया

सोमवार की सुबह से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि एक लड़की अपनी बड़ी बहन की अस्पताल से वापसी पर झूम कर नाच रही है। बड़ी बहन को कोरोना वायरस का संक्रमण हो गया था। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इलाज के बाद वह घर वापस लौटी तो परिवार के लोगों ने तालियां बजाकर उसका स्वागत किया, लेकिन छोटी बहन ने जिस अंदाज में बड़ी बहन का स्वागत किया वह लोगों को बेहद लुभा रहा है।

यह वीडियो पुणे का बताया जा रहा है हालांकि इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है। करीब 50 सेकेंड का यह वीडियो है। इसकी बैकग्राउंड में गाना "पंगा नहीं लेना, दंगा नहीं करना, तेरी टांय टांय फिस्स।" चल रहा है। बड़ी बहन सामने गली में आ रही है। उनके हाथों में कपड़ों से भरा बैग है। मुंह पर मास्क लगा है। छोटी बहन घर से बाहर गली में निकल कर गाने पर जोरदार डांस करने लगती है। इसके बाद छोटी बहन को देखकर बड़ी बहन भी डांस करने लगती है। दूसरी और परिवार के बाकी सदस्य और पड़ोसी कोरोना के जंग जीत कर आई युवती का तालियां बजाकर स्वागत कर रहे हैं। यह वीडियो सोमवार की सुबह से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग फेसबुक, व्हाट्सएप और टि्वटर पर इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं।

करीब 4 महीने से भारत में लोग कोरोना वायरस के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं। इस दौरान तमाम तरह के खुशी और गम देने वाले वीडियो सामने आ रहे हैं। जहां परेशान करने वाले वीडियो देखकर लोगों को दुख होता है और उदासीनता हावी होती है। वहीं, कथित तौर पर पुणे से वायरल हुआ यह वीडियो कोरोना वायरस के खिलाफ चल रही जंग में उत्साह भर देने वाला है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.