VIDEO: ये है कुख्यात विकास दुबे का किले जैसा घर और कैसे जेसीबी से रास्ता रोककर पुलिस का खून बहाया, देखिए

VIDEO: ये है कुख्यात विकास दुबे का किले जैसा घर और कैसे जेसीबी से रास्ता रोककर पुलिस का खून बहाया, देखिए

VIDEO: ये है कुख्यात विकास दुबे का किले जैसा घर और कैसे जेसीबी से रास्ता रोककर पुलिस का खून बहाया, देखिए

Google Image | कुख्यात विकास का घर

कानपुर में कुख्यात अपराधी विकास दुबे ने गुरुवार की रात आठ पुलिसकर्मियों का खून बहाया है। विकास दुबे को पुलिस के छापे की पहले से ही भनक थी। इसके लिए उसने पुलिस पर हमला बोलने के पूरे इंतजाम कर रखे थे। अपने घर की ओर आने वाले रास्ते पर एक जेसीबी मशीन लगाकर अवरुद्ध कर दिया था। जिससे पुलिस पार्टी को पैदल ही उसके घर की ओर आना पड़ा।

विकास दुबे का घर किले की तरह सुरक्षित कर रखा है। ऊंची दीवारें और उनके ऊपर कटीले तारों की बाड़ लगाई हुई है। जिससे कोई आसानी से उसके घर में दाखिल नहीं हो सकता है। विकास दुबे के घर के सामने तिराहा है। जिसके सामने काफी जगह खुली पड़ी है। चारों ओर के घरों से सब कुछ साफ नजर आता है। इस तिराहे पर बिजली के खंभों पर लाइट भी लगी हुई हैं। जिसके कारण विकास दुबे के गैंग मेंबर पुलिस वालों को साफ-साफ देख सकते थे। वहीं, पुलिस के लिए इन लोगों को देखना नामुमकिन था। 

इन्हीं परिस्थितियों का फायदा उठाकर विकास दुबे के गैंग ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। जिसके परिणाम स्वरूप 8 पुलिसकर्मियों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिसकर्मियों को बचने का मौका नहीं मिला। कुछ पुलिसकर्मियों ने विकास दुबे के घर के बराबर में एक ग्रामीण के घर में घुसकर अपनी जान बचाई। हालांकि, उन्हें भी गोलियां लगी हैं। इस घर के बरामदे में सो रहे एक ग्रामीण को भी गोली लगी हैं। उसे भी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मौका ए वारदात पर खून फैला हुआ है। गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस ने गांव और आसपास के पूरे इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.