पाकिस्तान जिंदाबाद बोलने वाले को माफ नहीं करेंगे: राजनाथ सिंह

पाकिस्तान जिंदाबाद बोलने वाले को माफ नहीं करेंगे: राजनाथ सिंह

पाकिस्तान जिंदाबाद बोलने वाले को माफ नहीं करेंगे: राजनाथ सिंह

TriCity Today | Rajnath Singh at Gurjar Shodh Sansthan

ग्रेटर नोएडा के परी चौक स्थित अखिल भारतीय गुर्जर शोध संस्थान में  पहुंचे रक्षा मंत्री, बाबू हुकुम सिंह की प्रतिमा का अनावरण कियाgangaरक्षा मंत्री ने लोगों से अपील की कि अनावश्यक विवाद में न पड़ें, नागरिकता को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम का शिकार नहीं हों

पाकिस्तान जिंदाबाद बोलने वाले को माफी नहीं किया जा सकता है। राष्ट्र विरोधी किसी भी कौम का हो उसे सजा मिलेगी लेकिन, किसी को अनावश्यक विवादों में पड़ने की जरूरत नहीं है। हमें बिना वजह विवाद को बढ़ाना नहीं चाहिए। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ग्रेटर नोएडा में परी चौक स्थित गुर्जर शोध संस्थान में यह बात कही। वह शुक्रवार को अखिल भारतीय गुर्जर शोध संस्थान में पूर्व मंत्री और संस्थान के संस्थापक बाबू हुकुम सिंह की प्रतिमा का अनावरण करने आए थे।

राजनाथ सिंह ने सीएए पर हो रहे विवाद पर अपनी बात कही। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति मानव जाति ही नहीं मानवीय मानदंडों को पोषित करती है। अगर कोई विरोध कर रहा है तो उसका हमें इतना ज्यादा विरोध नहीं करना चाहिए। उन्होंने जामिया में गोलीकांड का नाम लिए बिना यह बात कही। दरअसल, गुरुवार को ग्रेटर नोएडा की युवक ने जामिया में धरनारत लोगों पर गोली दाग दी थी।

उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति ऐसी नहीं है। हमारे यहां महिलाएं चूल्हे पर खाना बनाती हैं और उस वक्त अगर पीछे से चीटियां गुजर रही हों तो उन्हें आटा खिलाती हैं। वह नहीं चाहती कि वह भूखी रहें। हमारे यहां अगर किसी को सांप डस भी लेता है तो उसे दूध पिलाकर कल्याण की कामना की जाती है। उसे मारा नहीं जाता है। उन्होंने आगे कहा कि हम सब भाई हैं। बिना वजह विरोध को बढ़ाने से कोई लाभ होने वाला नहीं है। हमें खुद को इतना समर्थ और सशक्त बनाने पर जोर देना चाहिए कि समाज के विकास में काम आ सकें।

राजनाथ सिंह ने आगे नागरिकता संशोधन कानून पर कहा, देश में किसी की भी नागरिकता पर कोई सवाल नहीं किया जा रहा है। जो हमारे हैं और इस देश के नागरिक हैं, उनसे कोई सवाल नहीं कर सकता है। उनके लिए हम खड़े हुए हैं। किसी एक भी व्यक्ति को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। लेकिन उन्होंने कहा कि जो भारत का नहीं है, उसे यहां रहने नहीं दिया जा सकता है। किसी को भी दुष्प्रचार का शिकार होने की जरूरत नहीं है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.