Big Breaking: सफदरजंग अस्पताल के 3 डॉक्टर कोरोना से संक्रमित

Big Breaking: सफदरजंग अस्पताल के 3 डॉक्टर कोरोना से संक्रमित

Big Breaking: सफदरजंग अस्पताल के 3 डॉक्टर कोरोना से संक्रमित

Tricity Today | सफदरजंग अस्पताल, दिल्ली

अभी तक सफदरजंग अस्पताल कर 7 डॉक्टर समेत 8 स्वास्थ्य कर्मी कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैंgangaराजधानी दिल्ली में अब तक करीब 200 स्वास्थ्य कर्मचारी किसी न किसी तरह वायरस से बीमार हैं

राजधानी दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के मेडिसिन विभाग के तीन डॉक्टर कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। शुक्रवार को इनमें कोरोना की पुष्टि हुई है। ये तीनों डॉक्टर अस्पताल के वार्ड-11 में काम कर रहे थे। 

मिली जानकारी के मुताबिक वार्ड में भर्ती मरीजों के संपर्क में आने के कारण यह कोरोना से पीड़ित हुए हैं। अस्पताल के एक रेजिडेंट डॉक्टर ने बताया कि वार्ड में मौजूद एक मरीज को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके बाद कुछ डॉक्टरों में भी लक्षण देखे गए। उनकी जांच कराई गई। शुक्रवार को मेडिसिन विभाग के तीन डॉक्टरों को कोरोना की पुष्टि हो गई है।

इससे पहले सफदरजंग अस्पताल एक नर्स और 4 अन्य डॉक्टर भी कोरोना पीड़ित हो चुके हैं। अस्पताल में वार्ड के भर्ती अन्य मरीजों की भी जांच कराई गई है। इससे पहले यहां दो महिला डॉक्टरों को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। दोनों ही महिला डॉक्टर प्रसूति रोग विभाग में कार्यरत हैं। यह दोनों डॉक्टर कोरोना संक्रमित कैसे हुईं, इस बारे में फिलहाल अस्पताल प्रबंधन ने पड़ताल जारी होने की पुष्टि की है।

इससे पहले सफदरजंग अस्पताल में एक बॉयोकैमिस्ट्री और दूसरा पल्मोनरी विभाग के डॉक्टर संक्रमित मिल चुके हैं। अगर पूरी दिल्ली में देखें तो स्वास्थ्य कर्मियों की संख्या 200 से ज्यादा है, जो कोरोना संक्रमण की चपेट में है। सम्पर्क में आने के कारण दो दिन पहले रोहिणी के बीआर अम्बेडकर अस्पताल का स्टाफ क्वारंटाइन किया गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.