BREAKING: गौतमबुद्ध नगर में दो बच्चियों समेत तीन कोरोना की चपेट में आए, मरीजों की संख्या 115 हुई

BREAKING: गौतमबुद्ध नगर में दो बच्चियों समेत तीन कोरोना की चपेट में आए, मरीजों की संख्या 115 हुई

BREAKING: गौतमबुद्ध नगर में दो बच्चियों समेत तीन कोरोना की चपेट में आए, मरीजों की संख्या 115 हुई

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

अच्छी खबरों के बीच रविवार की शाम संदिग्ध मरीजों की 92 रिपोर्ट आई हैं। इनमें से तीन को पॉजिटिव घोषित किया गया है। इस तरह अब जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 115 हो गई है। जिला निगरानी अधिकारी ने बताया कि रविवार को संक्रमित घोषित किए गए 3 मरीजों में दो बच्चियां और एक युवक हैं।

जिला सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि रविवार की शाम 4:00 बजे 92 संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट लैबोरेट्री से मिली हैं। जिनमें तीन पॉजिटिव पाए गए हैं। पॉजिटिव मिलने वालों में एक 9 साल की बच्ची है, जो ग्रेटर नोएडा के ऐच्छर गांव की रहने वाली है। दूसरी बच्ची की उम्र 10 वर्ष है और वह नोएडा में सेक्टर-8 जेजे कॉलोनी की निवासी है। इन दोनों बच्चियों के परिजन पहले से ही कोरोनावायरस से संक्रमित होने के कारण अस्पतालों में भर्ती हैं।

दूसरी ओर एक 25 साल का युवक भी कोरोनावायरस से संक्रमित पाया गया है। यह युवक ग्रेटर नोएडा के तिलपता गांव का रहने वाला है। इन 3 लोगों के अलावा दो और मरीज कोरोना से पॉजिटिव पाए गए हैं। लेकिन वह दोनों मरीज गाजियाबाद के रहने वाले हैं। गाजियाबाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी दे दी गई है। वहां के स्वास्थ्य विभाग ने उन्हें उपचार के लिए अस्पतालों में भर्ती कर दिया है। दोनों महिलाएं हैं। जिनमें एक नोएडा के सलारपुर गांव से ताल्लुक रखती है। जबकि दूसरी खोड़ा की रहने वाली है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.