ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो से जुड़ी बड़ी खबर, तीन बड़ी कंपनियां निर्माण करने की इच्छुक, टेंडर निकाले गए

ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो से जुड़ी बड़ी खबर, तीन बड़ी कंपनियां निर्माण करने की इच्छुक, टेंडर निकाले गए

ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो से जुड़ी बड़ी खबर, तीन बड़ी कंपनियां निर्माण करने की इच्छुक, टेंडर निकाले गए

Google Image | ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो से जुड़ी बड़ी खबर

पहले चरण में नोएडा सेक्टर-51 से ग्रेनो वेस्ट सेक्टर-2 तक जाएगी मेट्रोgangaइस रूट पर अभी केवल मेट्रो स्टेशन होंगे, करीब 7 किमी दूरी रहेगीgangaइसके लिए 430.69 करोड़ रुपये नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन खर्च करेगा

ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो से जुड़ी बड़ी खबर है। नोएडा से ग्रेटर नोएडा वेस्ट रूट पर चलने वाली मेट्रो परियोजना के सिविल वर्क के लिए टेंडर निकाल दिए गए हैं। टेंडर की प्रकिया में तीन कंपनियों ने रूचि दिखाई है। अब इनकी तकनीकी और प्राइज बिड खोली जाएगी। अगर सुब कुछ ठीक रहा तो एक से डेढ़ महीने में कंपनी का चयन हो जाएगा।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो की यह लाइन सेक्टर-51 से शुरू होकर नॉलेज पार्क-5 तक जाएगी, लेकिन पहले चरण में सेक्टर-51 से शुरू होकर सेक्टर-2 ग्रेटर नोएडा वेस्ट तक मेट्रो चलेगी। इसमें पांच मेट्रो स्टेशन होंगे। इनमें सेक्टर-122, सेक्टर-123, सेक्टर-4 ग्रेटर नोएडा वेस्ट, सेक्टर-12 इकोटेक और सेक्ट-2 ग्रेटर नोएडा वेस्ट के स्टेशन हैं। 

इस हिस्से के निर्माण कार्य के लिए नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) ने मई महीने में टेंडर जारी किए थे। अब टेंडर प्रकिया की बिड को खोला गया है। इसमें तीन कंपनियों ने हिस्सा लिया है। एनएमआरसी के अधिकारियों ने बताया कि इन कंपनियों की बिड को तकनीकी परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। इसके बाद फाइनेनशियल बिड खोली जाएगी। जो कम्पनी सबसे सस्ती दरों पर काम करेगी, उस कंपनी का चयन कर लिया जाएगा।

एनएमआरसी के अधिकारियों ने बताया कि इस हिस्से के सिविल वर्क की लागत 430 करोड़ और 69 लाख रुपए तय की गई है। जो कंपनी इसका निर्माण कार्य करेगी उसे यह काम 20 महीने में पूरा करना होगा। आपको बता दें कि लंबे अरसे से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लाखों लोग इस परियोजना पर काम शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं अब उम्मीद जताई जा रही है कि 2022 के शुरुआती महीनों में ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो दौड़ने लगेगी

नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक ऋतु महेश्वरी ने कहा, "ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो हमारी प्राथमिकता की परियोजना है। टेंडर प्रक्रिया तेजी से चल रही है। जल्दी ही इस प्रोजेक्ट के लिए कार्यदायी कंपनी का चयन कर लिया जाएगा। देश की तीन बड़ी कंपनियों ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो का निर्माण करने की इच्छा जाहिर की है। कंपनियों के टेंडर की समीक्षा की जा रही है।"

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.