गाजियाबाद में तीन और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, जिले में संख्या 74 हुई

गाजियाबाद में तीन और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, जिले में संख्या 74 हुई

गाजियाबाद में तीन और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, जिले में संख्या 74 हुई

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

शनिवार को भी गाजियाबाद में कोरोनावायरस से संक्रमित 3 लोग मिले हैं। जिसके बाद जिले में मरीजों की संख्या 74 तक पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि शनिवार को कुल 144 रिपोर्ट आई हैं। जिनमें से 141 रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं। इनमें तीन पॉजिटिव केस हैं। पहले से पॉजिटिव चल रहे तीन मरीजों की रिपोर्ट भी शनिवार को नेगेटिव आई है जिससे स्वास्थ विभाग ने राहत की सांस ली है।  अब गाजियाबाद में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 74 हो गई है।

गाजियाबाद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने शनिवार की रात रिपोर्ट जारी कर बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित 3 नए मरीज सामने आए हैं। अब जिले में इस बीमारी से पीड़ित लोगों की संख्या 70 हो गई है। अब तक 45 लोगों को इलाज करके घर भेज दिया गया है। फ़िलहाल जिले में 26 एक्टिव केस हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 121 लोगों के कोरोनावायरस टेस्ट करने के लिए सैंपल लिए गए हैं। जबकि, स्वास्थ विभाग को 24 घंटों में 144 लोगों की टेस्ट रिपोर्ट मिली हैं, जिनमें से तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं और 141 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं।

अब जिले में हॉटस्पॉट की संख्या 16 तक पहुंच गई है। जिसमें 14 रेड जोन हैं। 2 ऑरेंज जोन हैं। इसके अलावा पूरा गाजियाबाद जनपद ग्रीन जोन में शामिल है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि कोरोनावायरस के खिलाफ चल रहे अभियान में अब तक 3133 लोगों की सैंपलिंग की जा चुकी है। इसमें से 2672 रिपोर्ट मिल चुकी हैं। अभी 461 लोगों की टेस्ट रिपोर्ट मिलनी बाकी हैं। अब तक कुल 2598 लोगों की टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.