NOIDA : 3,500 करोड़ रुपये के बाइक बोट घोटाले में तीन और लोग गिरफ्तार

NOIDA : 3,500 करोड़ रुपये के बाइक बोट घोटाले में तीन और लोग गिरफ्तार

NOIDA : 3,500 करोड़ रुपये के बाइक बोट घोटाले में तीन और लोग गिरफ्तार

Google Image | Bike Boat Scam

उत्तर प्रदेश पुलिस ने 3,500 करोड़ रुपये के Bike Boat Scam में तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनमें सेना का एक सेवानिवृत्त कर्मी भी शामिल है। नोएडा पुलिस के अधिकारीयों ने बताया कि बुधवार को इस घोटाले को अंजाम देने वाले तीन और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों की पहचान 2009 में सेना से सेवानिवृत्त हुए करनपाल सिंह, 'बाइक बोट के पूर्व निदेशक सचिन भाटी और उसके भाई पवन भाटी के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि सचिन और पवन भाटी को उत्तर प्रदेश एसटीएफ की नोएडा इकाई ने मंगलवार की रात लगभग 10 बजे दादरी के पास से गिरफ्तार किया है। जबकि करनपाल सिंह को इसके 15 मिनट बाद मेरठ पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने गाजियाबाद से पकड़ा है। पुलिस ने बताया कि मामले में अब तक लगभग एक दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जिनमें 'बाइक बोट का प्रमुख संजय भाटी भी शामिल है।

सचिन भाटी को बाइक बोट का प्रमुख संजय भाटी का भाई बताया जा रहा है। बड़ी बात यह है कि सचिन के खिलाफ ग्रेटर नोएडा के कई थानों में 50 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। इन मामलों में सचिन भाटी ने गौतमबुद्ध नगर जिला न्यायालय से अग्रिम जमानत मांगी थी। कोर्ट ने करीब 10 दिन पहले उसकी कई जमानत याचिकाएं एकसाथ ख़ारिज कर दी थीं। तब से पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने की कोशिश तेज कर दी थी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.