खुशखबरी: ग्रेटर नोएडा में भर्ती कोरोना वायरस के तीन मरीज ठीक हुए, पहली जांच निगेटिव आई

खुशखबरी: ग्रेटर नोएडा में भर्ती कोरोना वायरस के तीन मरीज ठीक हुए, पहली जांच निगेटिव आई

खुशखबरी: ग्रेटर नोएडा में भर्ती कोरोना वायरस के तीन मरीज ठीक हुए, पहली जांच निगेटिव आई

Tricity Today | Three patients of corona virus admitted in Greater Noida are cured

कोरोना वायरस से संक्रमित रोगियों के लिए एक राहत भरी खबर आई है। एक सप्ताह से ग्रेटर नोएडा के राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान में इलाज करवा रहे तीन मरीजों की पहली जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं। अब इनकी एक और जांच की जाएगी। उसमें भीबगर वायरस नहीं मिला तो उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। तीनो मरीज नोएडा के अलग अलग सेक्टरों के निवासी हैं।

गौतमबुद्ध नगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अनुराग भार्गव ने बताया कि पहले जिन तीन मरीजों को भर्ती किया गया था, उनकी पहली जांच नेगेटिव है। कुछ दिन इलाज के बाद दूसरी जांच होगी। इस रिपोर्ट के आधार पर मरीजों के आगे का इलाज निर्भर करेगा। अगर जांच नेगेटिव होगी तो मरीजों को 14 दिन पूरा होने पर घर भेज दिया जाएगा। अन्य मरीजों का भी इलाज चल रहा है। उनकी हालत अभी स्थिर बनी हुई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.