छात्रों को नशीली गोलियां और गांजा बेचने वाले तीन तस्कर गिरफ्तार

छात्रों को नशीली गोलियां और गांजा बेचने वाले तीन तस्कर गिरफ्तार

छात्रों को नशीली गोलियां और गांजा बेचने वाले तीन तस्कर गिरफ्तार

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

एनसीआर क्षेत्र में नशे का कारोबार करने वाले तस्करो को विभिन्न थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से गांजा, शराब व नशे की गोलियां बरामद किया गया। पुलिस का अंदाजा है कि, यह तस्कर छात्रों को नशीली गोलियां बचते थे। 

मसूरी थाना प्रभारी नरेश कुमार सिंह ने देर रात मयूर विहार फाटक से इरशाद बेग पुत्र मौहम्मद बेग निवासी ग्राम कुशलिया मसूरी को गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से 700 ग्राम गांजा बरामद किया गया। वहंी मुरादनगर थाना प्रभारी ओम प्रकाश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने देर रात रावली के पास से संटी पुत्र राजेश निवासी जलालबाद को गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से 150 ग्राम नशीली गोलियां बरामद किया गया। 

उधर विजयनगर थाना प्रभारी नागेन्द्र चौबे के नेतृत्व में देर रात पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए डबल टंकी प्रताप विहार से पास से मेहताब पुत्र खुर्शीद निवासी माता कॉलोनी को गिरफ्तार किया। जिसके कब्जे से 600 मिलीग्राम नशीली गोलियां बरामद किया गया। आरोपित एनसीआर क्षेत्र में पिछले काफी समय से नशे का कारोबार कर रहे थे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.