ग्रेटर नोएडा: 3 साल के बच्चे ने कोरोना को हराया

ग्रेटर नोएडा: 3 साल के बच्चे ने कोरोना को हराया

ग्रेटर नोएडा: 3 साल के बच्चे ने कोरोना को हराया

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

शारदा अस्पताल में 3 वर्षीय बच्चे ने कोरोना को हरा दिया। दिल्ली निवासी बच्चे के परिजनों ने उसे शारदा अस्पताल में भर्ती कराया था। डॉक्टरों ने उसे 14 दिन तक क्वारंटाइन रहने के लिए कहा है।

दिल्ली निवासी कौशल कुमार झा के तीन वर्षीय पुत्र आयुष्मान झा कोरोना संक्रमित हो गया। उसे पिछले हफ्ते शारदा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके साथ ही कौशल भी कोरोना पॉजिटिव हो गए। दोनों पिता-पुत्र को शारदा अस्प्ताल में भर्ती हो गए। डॉक्टरों ने दोनों का इलाज किया। बुधवार को दोनों को डिस्चार्ज कर दिया गया। अस्पताल के प्रवक्ता डॉ. अजित कुमार ने बताया कि रिपोर्ट निगेटिव आने पर दोनों को डिस्चार्ज किया गया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.