दर्दनाक: गर्म दूध के भगोने में गिरकर तीन साल के मासूम की मौत

दर्दनाक: गर्म दूध के भगोने में गिरकर तीन साल के मासूम की मौत

दर्दनाक: गर्म दूध के भगोने में गिरकर तीन साल के मासूम की मौत

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

दादरी के चिटेहरा गांव में घर में खेल रहा तीन साल का मासूम बच्चा अचानक गर्म दूध से भरे भगोने में गिर गया। जिससे बच्चा बुरी तरह जल गया। परिवार के लोगों ने उसे दादरी के एक अस्पतल में एडमिट कराया। जहां तीन दिन उपचार के बाद मंगलवार को उसकी मौत हो गई है। परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है।

कोरोना वायरस को लेकर सरकार ने 21 दिनों का लॉकडाउन किया हुआ है। स्कूलों की छुट्टी चल रही हैं। जिसके चलते बच्चे घर के अंदर ही रहते हैं। दादरी के चिटेहरा गांव में घर के अंदर खेल रहा तीन साल का बच्चा अंकुश अचानक ज़मीन पर रखे गर्म दूध से भरे भगोने में जा गिरा। जिससे वह बुरी तरह जल गया। परिवार के लोगों ने उसे दादरी के एक प्राइवेट अस्पतल में एडमिट कराया। जहां 3 दिन बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है। 

परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल है। लॉकडाउन की वजह से शौक में शामिल होने के लिए उनके रिश्तेदार भी नहीं पहुंच सके। गांव के लोगों को सूचना मिली तो लोग पहुंचे। गमगीन माहौल में परिजनों ने मासूम बच्चे का अंतिम संस्कार कर दिया है। बच्चे की मां का बुरा हाल है। वह बार-बार बेहोश होकर गिर रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.