GOOD NEWS: शहर में आज कोरोना के 10 मरीज ठीक हुए, शारदा ने लगाया शतक

GOOD NEWS: शहर में आज कोरोना के 10 मरीज ठीक हुए, शारदा ने लगाया शतक

GOOD NEWS: शहर में आज कोरोना के 10 मरीज ठीक हुए, शारदा ने लगाया शतक

Tricity Today | शारदा ने अभी तक 102 मरीजों को ठीक किया

शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव के 10 मरीजों को ठीक करके डिस्चार्ज किया गया है। शारदा अस्पताल से मरीजों के ठीक करने का शतक लगा दिया। अब तक 102 मरीजों को ठीक करके घर भेज चुका है। जबकि राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थाान (जिम्स) ने 71 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। सभी मरीजों से 14 दिन तक घर में क्वारंटाइन रहने के लिए कहा गया है।

शारदा अस्पताल ने शुक्रवार को 4 मरीजों को डिस्चार्ज किया। डिस्चार्ज होने वाले मरीज नोएडा के सेक्टर 8, 10, 22 व सेक्टर-66 के रहने वाले हैं। शारदा अस्पताल से अब तक 102 मरीजों को ठीक करके भेजा जा चुका है। शारदा में पहला कोरोना पॉजिटिव मरीज 7 अप्रैल को आया था। डेढ़ महीने में शारदा ने मरीजों को ठीक करने का शतक बना दिया। इस उपलब्धिक के लिए शारदा विश्वविद्यालय के चांसलर पीके गुप्ता ने सभी को बधाई दी है। यह सभी के सामूहिक योगदान से संभव हो सका है। अस्पताल के प्रवक्ता डॉ. अजित कुमार ने बताया कि अब तक 102 मरीजों को घर भेजा जा चुका है। जबकि 33 मरीजों का इलाज चल रहा है। अस्पताल के सीएमएस डॉ. आशुतोष निरंजन ने अपने टीम को बधाई दी है।

बेटे से पहले 80 वर्षीय मां ने हराया कोरोना को
शारदा अस्पताल आज डिस्चार्ज होने वाले चारों में नोएडा के सेक्टर-22 निवासी 80 वर्षीय महिला है। पॉजिटिव आने पर वह अपने पुत्र के साथ भर्ती हुई थी। 10 मई को अस्पताल में आने के बाद महिला ने अपने आत्म बल पर कोरोना को मात दे दी। जबकि 40 वर्षीय पुत्र का अभी इलाज चल रहा है। डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार तथा डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि महिला ने सकरात्मक सोच रखी और ठीक हो गई। जबकि उन्हे हृदय संबंधी और उच्च रक्तचाप की दिक्कत भी थी।

जिम्स ने डॉक्टर समेत 6 मरीजों को घर भेजा
राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान ने शुक्रवार को एक डॉक्टर समेत 6 मरीजों को ठीक करके घर भेज दिया। इसमें 4 पुरुष व दो महिला मरीज शामिल हैं। 14 दिन तक उनका अस्पताल में इलाज चला। इन मरीजों में इंफेक्शन था। संस्थान के निदेशक डॉ. ब्रिगेडियर राकेश गुप्ता ने बताया कि डॉक्टरों की टीम ने सभी ठीक करके घर भेज दिया। अब तक संस्थान से 71 मरीजों को ठीक करके घर भेजा जा चुका है। यहां 43 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। घर भेजे गए मरीजों से 14 दिन तक क्वारंटाइन रहने के लिए कहा गया है। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग अपनाने की सलाह दी गई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.