ग्रेटर नोएडा वेस्ट हादसा: बालकृष्णन की शादी की आज सालगिरह थी, परिवार का बुरा हाल

ग्रेटर नोएडा वेस्ट हादसा: बालकृष्णन की शादी की आज सालगिरह थी, परिवार का बुरा हाल

ग्रेटर नोएडा वेस्ट हादसा: बालकृष्णन की शादी की आज सालगिरह थी, परिवार का बुरा हाल

Tricity Today | ग्रेटर नोएडा वेस्ट हादसा

रविवार की दोपहर ग्रेटर नोएडा वेस्ट में हुए भीषण हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में एक बालकृष्णन भी शामिल हैं। बड़ी बात यह है कि बालकृष्णन की रविवार को शादी की सालगिरह थी। परिवार उनका घर पहुंचने का इंतजार कर रहा था। घर में पार्टी का इंतजाम किया जा रहा था। अंदाजा लगाया जा रहा है कि कार में मिली बियर की कैन भी इसी वजह से पाई गई हैं। बालकृष्ण की शादी की सालगिरह को दोस्तों ने सेलिब्रेट किया था।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बालकृष्णन की आज शादी की सालगिरह थी। उसकी पार्टी चल रही थी। बालकृष्णन इंजीनियर था। एस बालाकृष्णन पुत्र एसके सुब्रमण्यम मयूर विहार के निवासी थे। वह मयूर विहार में एमआइजी फ्लैट कंपलेक्स में रहते थे। उनका पूरा परिवार वही रहता है। वह अपने दोस्तों से मिलने के लिए रविवार की दोपहर ग्रेटर नोएडा आए थे। उनकी शादी की सालगिरह थी और यहां दोस्तों से मिलने के बाद उन्हें वापस घर लौटना था। लेकिन वह ग्रेटर नोएडा वेस्ट में हादसे का शिकार हो गए।

परिजन अस्पताल पहुंचे, रो रोकर बुरा हाल
चारों शवों को ग्रेटर नोएडा के निजी अस्पताल में रखा गया है। अस्पताल में सभी के परिजन पहुंच गए हैं। मौत की खबर सुनते ही सभी परिजनों ने चीख पुकार मच गई। परिजन किसी से बात करने के लिए तैयार नहीं है। पुलिस सभी को समझाने में जुटी हुई है।

मांग के बावजूद नहीं बंद किया नाला
स्थानीय लोगों ने बताया कि नाले को बंद कराने के लिए कई बार ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अफसरों को अवगत कराया गया, लेकिन उसके बाद भी नाला बंद नहीं किया जा सका। गहरा नाला होने के कारण इसमें आए दिन कोई न कोई हादसा होता रहता है। लोगों ने बताया कि प्राधिकरण के अफसर नाले को लेकर लापरवाही बरत रहे हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.