Important News: गौतम बुद्ध नगर के लिए टोल फ्री नम्बर जारी, कोरोना वायरस से जुड़ी सूचना देने और जानकारी लेने के लिए उपयोग करें

Important News: गौतम बुद्ध नगर के लिए टोल फ्री नम्बर जारी, कोरोना वायरस से जुड़ी सूचना देने और जानकारी लेने के लिए उपयोग करें

Important News: गौतम बुद्ध नगर के लिए टोल फ्री नम्बर जारी, कोरोना वायरस से जुड़ी सूचना देने और जानकारी लेने के लिए उपयोग करें

Tricity Today | Noida Gate

शनिवार को हम खबरों की शुरुआत एक महत्वपूर्ण खबर से कर रहे हैं, जो निःसन्देह आपके लिए बहुत काम की है। गौतम बुद्ध नगर के निवासियों के लिए एक टोल फ्री नम्बर जारी किया गया है। इस नम्बर पर कोरोना वायरस से जुड़ी कोई भी सूचना दी जा सकती है। अगर आपको कोई जानकारी हासिल करनी है तो पूछताछ कर सकते हैं।

शुक्रवार की देर रात से इस नम्बर ने काम करना शुरू कर दिया है। इसके लिए एक अत्याधुनिक कॉल सेंटर (कंट्रोल रूम) स्थापित किया गया है। यह कॉल सेंटर जिला प्रशासन की निगरानी में दिन-रात काम करेगा।

शुक्रवार देर रात जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने बताया कि जिला प्रशासन ने जनपद गौतम बुद्ध नगर के निवासियों के लिए एक अत्याधुनिक एकीकृत कंट्रोल रूम स्थापित किया है। इस कंट्रोल रूम में कई कॉल एक साथ की जा सकती हैं। यह कॉल सेंटर सरकारी अधिकारियों के माध्यम से संचालित किया जा रहा है। इसका टोल फ्री नंबर 18004192211 है। यह कंट्रोल रूम "आल इन वन" मॉडल पर आधारित है। जिसके माध्यम से जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, नोएडा अथॉरिटी, ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी द्वारा COVID-19 और अन्य समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा।

कंट्रोल रूम में डॉक्टर, विशेषज्ञ और प्रशानिक अधिकारी कॉल हैंडल करेंगे
यह कंट्रोल रूम जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, नोएडा अथॉरिटी और ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के संयुक्त प्रयास से स्थापित किया गया है। इस कंट्रोल रूम में डॉक्टर, प्रशानिक अधिकारी और कोरोना वायरस की जानकारी रखने वाले विशेषज्ञ बैठेंगे। यही लोग कंट्रोल रूम में आने वाली कॉल सुनेंगे और समाधान करेंगे।

देश का ऐसा पहला कॉल सेंटर और कंट्रोल रूम
यह देश का पहला मेडिकल कॉल सेंटर है। खास बात यह है कोरोना वायरस को रोकने के लिए देश में चल रहे अभियान में यह अभिनव प्रयोग है। देश में पहली यूनिवर्सल टोल फ्री हेल्पलाइन गौतम बुद्ध नगर में स्थापित की गई है। जानकारों का मानना है कि कोरोना वायरस से बचाव और पूरे अभियान को दिशा देने में यह नियंत्रण कक्ष बड़ी भूमिका निभाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.