दिल्ली के होटल में टूरिस्ट गाइड से गैंगरेप, 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

दिल्ली के होटल में टूरिस्ट गाइड से गैंगरेप, 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

दिल्ली के होटल में टूरिस्ट गाइड से गैंगरेप, 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

दिल्ली के होटल में एक टूरिस्ट गाइड से गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने रियायती दरों पर कर्ज दिलाने का लालच देकर शुक्रवार रात में उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। इस मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है।

दिल्ली के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपियों ने होटल के कमरे में कथित तौर पर गाइड का बलात्कार किया है। आरोपियों ने पीड़िता से संपर्क कर उसे रियायती दरों पर कर्ज देने के बहाने होटल में बुलाया था। पीड़िता ने शनिवार को मामले की शिकायत दी है। महिला की शिकायत के आधार पर दिल्ली के कनॉट प्लेस थाने में छह आरोपियों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है।
     
नई दिल्ली के पुलिस उपायुक्त ईश सिंघल ने कहा, इस मामले में मनोज शर्मा नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जो दिल्ली के ही मालवीय नगर में रहता है। मनोज शर्मा एक ठेकेदार है। होटल में रूम को दो कारोबारियों के नाम पर बुक किया गया था। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी करने का प्रयास किया जा रहा हैं।
 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.