किसान प्रदर्शन: नोएडा और गाजियाबाद में ट्रैफिक जाम, किसानों ने कहा- केवल एंबुलेंस को दिल्ली जाने देंगे

किसान प्रदर्शन: नोएडा और गाजियाबाद में ट्रैफिक जाम, किसानों ने कहा- केवल एंबुलेंस को दिल्ली जाने देंगे

किसान प्रदर्शन: नोएडा और गाजियाबाद में ट्रैफिक जाम, किसानों ने कहा- केवल एंबुलेंस को दिल्ली जाने देंगे

Tricity Today | नोएडा बॉर्डर पर किसानों ने किया ट्रैफिक जाम

गुरुवार कि सुबह एक बार फिर नोएडा और गाजियाबाद में दिल्ली बॉर्डर पर डेरा डाले बैठे किसान उग्र हो गए हैं। गाजियाबाद में यूपी गेट पर किसान गाजियाबाद-दिल्ली लेन पर बैठ गए हैं। जिसकी वजह से ट्रैफिक जाम लग गया है। भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत किसानों से बात कर रहे हैं। उन्होंने किसानों से सड़क को निर्बाध रूप से संचालित रहने की अपील की है। किसानों ने कहा है कि वह केवल एंबुलेंस को दिल्ली जाने देंगे, इसके अलावा किसी को भी बॉर्डर पार नहीं करने दिया जाएगा। दूसरी ओर नोएडा में भी लंबा ट्रैफिक जाम लगा हुआ है। दिल्ली और नोएडा के बीच आवागमन में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

गाजियाबाद में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी किसानों को समझाने के लिए मौके पर पहुंचे हैं। किसानों ने सड़क से उठने की मांग खारिज कर दी है। किसानों का कहना है कि सड़क पर ही बैठे रहेंगे। किसी भी सूरत में ट्रैफिक नहीं चलने देंगे। किसान लगातार नारेबाजी कर रहे हैं। सड़क पर बैरिकेडिंग लगाकर रस्सी भी बांधी हैं। किसानों का कहना है कि वह किसी भी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी से बात करने के लिए तैयार नहीं हैं। उनकी केवल एक मांग है, दिल्ली में जंतर मंतर पर जाकर धरना देना चाहते हैं। जब तक सरकार जंतर मंतर पर जाकर बैठने की इजाजत नहीं देगी, तब तक सड़क से नहीं हटेंगे। इस दौरान दिल्ली-गाजियाबाद नेशनल हाईवे पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया है। लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

दूसरी ओर नोएडा का भी यही हाल है। गौतमबुद्ध नगर द्वार मार्ग पर भारी ट्रैफिक जाम लगा हुआ है। पुलिस किसानों पर नजर बनाए रखने के लिए बॉर्डर पर चेकिंग कर रही है। जिसकी वजह से ट्रैफिक बेहद धीमा पड़ गया है। दिल्ली और नोएडा के बीच कार्यालय जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कालिंदी कुंज मार्ग पर भी यही हाल है। इस रास्ते पर भी किसान जमे हुए हैं। शहर के लोगों को पिछले 4 दिनों से किसानों प्रदर्शन की वजह से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अभी स्थिति साफ नहीं है कि आने वाले कितने दिन और यही स्थिति बनी रहेगी।

नोएडा में किसान नेता गिरफ्तार, कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली जाकर प्रदर्शन करने पर अड़े थे

दूसरी ओर नोएडा में किसान नेता सुखवीर सिंह पहलवान को गिरफ्तार कर लिया है। केंद्र सरकार के नए कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली जाकर प्रदर्शन करने पर अड़े किसानों को नोएडा पुलिस ने दलित प्रेरणा स्थल के पास हिरासत में ले लिया। पुलिस उपायुक्त राजेश एस ने बताया कि भारतीय किसान परिषद के बैनर तले सुखबीर पहलवान और दर्जनों किसान नए कृषि कानून के विरोध में दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने जा रहे थे।

नोएडा गेट और चिल्ला बॉर्डर खुला, कालिंदी कुञ्ज पर छक्का जाम

किसानों से बातचीत के बाद कल नोएडा प्रवेश द्वार और चिल्ला बॉर्डर पर ट्रैफिक खोल दिया गया है। अभी नोएडा-दिल्ली के बीच कालिंदी कुञ्ज मार्ग पर किसानों का कब्जा है। यहां ट्रैफिक ठप पड़ा है। किसानों के प्रदर्शन की वजह से दिल्ली-नोएडा लिंक रोड करीब 24 घंटों से बंद थी। दिल्ली और नोएडा पुलिस ने बैरिकेट्स को हटा लिए हैं। केन्द्र के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों की दिल्ली से लगी सीमाओं पर बढ़ती संख्या को देख बुधवार को पुलिस ने सुरक्षा और कड़ी कर दी। दिल्ली के उत्तर प्रदेश से लगने वाले गाजीपुर बॉर्डर पर प्रदर्शन तेज हो गया है, जिससे राज्य को राष्ट्रीय राजधानी से जोड़ने वाला एक प्रमुख मार्ग बंद है। यातायात पुलिस ने ट्वीट किया था, ''गौतम बुद्ध नगर के पास किसानों के प्रदर्शन के कारण 'नोएडा लिंक रोड पर चिल्ला बॉर्डर बंद है। लोगों को नोएडा जाने के लिए 'नोएडा लिंक रोड की बजाय एनएच-24 और डीएनडी का इस्तेमाल करने का सुझाव दिया जाता है।" लेकिन अब चिल्ला बॉर्डर खुल गया है गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.