डीएनडी पर लम्बा जाम, लोगों की हालत खराब, जानिए आखिर रोज क्यों लग रहा है लम्बा जाम

डीएनडी पर लम्बा जाम, लोगों की हालत खराब, जानिए आखिर रोज क्यों लग रहा है लम्बा जाम

डीएनडी पर लम्बा जाम, लोगों की हालत खराब, जानिए आखिर रोज क्यों लग रहा है लम्बा जाम

Tricity Today | डीएनडी पर लम्बा जाम

सोमवार सुबह से डीएनडी पर लंबा ट्रैफिक जाम लगा हुआ है। हालात ऐसे हैं कि लोग घंटों में बमुश्किल आधा किलोमीटर का रास्ता तय कर पा रहे हैं। नोएडा पुलिस हालात सुधारने की पुरजोर कोशिश कर रही है लेकिन ट्रैफिक टस से मस नहीं हो पा रहा है। ऊपर से चिलचिलाती धूप में लोगों की हालत खराब कर के रख दी है। नोएडा के एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह और ट्रैफिक पुलिस के डीसीपी, एसीपी से लेकर तमाम पुलिस अधिकारी और बड़ी संख्या में कॉन्स्टेबल ट्रैफिक जाम से जूझ रहे हैं।

जैसा कि पहले से अनुमान था, सोमवार को दिन निकलते ही दिल्ली बॉर्डर पर लंबा ट्रैफिक जाम लगेगा, वही हुआ। नोएडा में डीएनडी और कालिंदी कुंज पर लंबे-लंबे ट्रैफिक जाम लगे हुए हैं। दरअसल, शनिवार और रविवार को लगातार दो दिन अवकाश के बाद सोमवार की सुबह तमाम सरकारी और गैर सरकारी कार्यालय खुले हैं। जिसके चलते बड़ी संख्या में कर्मचारी और अधिकारी नोएडा दिल्ली आ-जा रहे हैं। सुबह से ही बॉर्डर पर ट्रैफिक का दबाव बन गया था। 8:00 बजते ही डीएनडी पर करीब 2 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। 

हालात की जानकारी मिलने के बाद नोएडा पुलिस और ट्रैफिक पुलिस ने बड़ी संख्या में कर्मचारियों को जाम से निपटने के लिए भेजा। इसके बावजूद हालात नहीं सुधरे तो खुद नोएडा के एडिशनल डीसीपी रणविजय सिंह ने डीएनडी पहुंचकर कमान संभाल ली। रणविजय सिंह ने कहा, "नोएडा से दिल्ली जाने वालों के पास 'पास' होना चाहिए। तभी वो दिल्ली जा सकेंगे। बिना पास वाले को हम जाने की अनुमित नहीं दे रहे हैं।"

यह है लंबा ट्रैफिक जाम लगने की वजह 
नोएडा पुलिस किसी भी अनाधिकृत वाहन को नोएडा से दिल्ली और दिल्ली से नोएडा में प्रवेश करने नहीं दे रही है। डीएनडी और महामाया फ्लाईओवर पर बाकायदा बैरिकेडिंग करके प्रत्येक वाहन चालक से पूछताछ की जाती है। अगर उनके पास अधिकृत पत्र या अपना आईडी कार्ड होता है तो उन्हें पुलिस आने-जाने से नहीं रोकती है। यह सब जांच करने में अमूमन 2 से 3 मिनट का समय लग रहा है। इस सामान्य प्रक्रिया के दौरान यातायात धीरे-धीरे चलता रहता है। समस्या तब होती है, जब कोई अनाधिकृत वाहन चेक पोस्ट पर पहुंचता है। पुलिस वाले उसे रोकते हैं। ऐसे लोग पुलिस के साथ बहस करते हैं। जिससे समय व्यर्थ होता है और पीछे ट्रैफिक का दबाव बढ़ जाता है।

इसके बाद पुलिस को ऐसे वाहन एक साइड में लेकर आने होते हैं। इन वाहनों की लाइने लंबी होती जाती हैं और अंततः बड़े ट्रैफिक जाम की शक्ल ले लेती हैं। कुल मिलाकर इस बात का जिले के हर व्यक्ति को पता है कि अधिकृत पास के बिना दिल्ली के बीच आवागमन नहीं कर पाएंगे। उसके बावजूद बड़ी संख्या में ऐसे लोग बॉर्डर पर पहुंच रहे हैं। यही लोग जाम की वजह बनते हैं।

सुबह और शाम के वक्त पीक ऑवर्स में यह समस्या बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। सुबह 8:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और शाम को 5:00 बजे से रात 9:00 बजे तक लंबा ट्रैफिक जाम लग रहा है। कुल मिलाकर आम आदमी और पुलिस के 8 महत्वपूर्ण घंटे इस जाम में रोजाना बर्बाद हो रहे हैं। इतना ही नहीं केवल डीएनडी और कालिंदी कुंज के जाम को संभालने के लिए 150 से 200 पुलिसकर्मी ड्यूटी पर लगाने पड़ रहे हैं।

स्थिति साफ लेकिन लोग समझने को तैयार नहीं
उत्तर प्रदेश सरकार सुप्रीम कोर्ट तक में यह स्थिति साफ कर चुकी है कि नोएडा-दिल्ली बॉर्डर नहीं खोला जाएगा। गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन बार-बार लोगों से अपील कर रहा है कि वह बिना वजह दिल्ली नहीं जाएं। दिल्ली में नोएडा के मुकाबले 40 गुना ज्यादा संक्रमण है। दिल्ली आवागमन का मतलब संक्रमण की प्रायिकता बहुत ज्यादा बढ़ जाना है। यही वजह है कि बॉर्डर को नियमित किया गया है। इसके बावजूद लोग हालात संभल समझने के लिए तैयार नहीं हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.