BREAKING: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में दर्दनाक हादसा, महिला 17वीं मंजिल से गिरी, मौत

BREAKING: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में दर्दनाक हादसा, महिला 17वीं मंजिल से गिरी, मौत

BREAKING: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में दर्दनाक हादसा, महिला 17वीं मंजिल से गिरी, मौत

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

ग्रेटर नोएडा वेस्ट से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। हाउसिंग सोसाइटी के टॉवर से महिला संदिग्ध परिस्थितियों में गिर गई और उनकी मौत हो गई है। यह घटना शनिवार की सुबह करीब 9 बजे हुई है। निवासियों ने इस घटना के बारे में बिसरख कोतवाली पुलिस को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के शव को सीज करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना किस तरह हुई और इसके पीछे क्या वजह है, इसकी जांच पड़ताल में पुलिस जुट गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा वेस्ट की फ्यूजन होम्स हाउसिंग सोसाइटी में शनिवार की सुबह करीब 9:00 बजे लोगों ने एक महिला को टावर के नीचे पड़ा देखा। महिला बुरी तरह खून से लथपथ हालत में थीं। इनका फ्लैट इसी टावर की सातवीं मंजिल पर है। जानकारी मिली है कि किसी कारणवश महिला 17वीं मंजिल से नीचे आ गिरी और उनकी मौत हो गई। सोसायटी के निवासियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की है।

पुलिस कमिश्नर ऑफिस की मीडिया सेल ने बताया कि महिला बबली शर्मा पत्नी स्वर्गीय शिव शरण (45 वर्ष) सोसायटी के फ्लैट नंबर 1705 डी टावर में रहती थीं। वह मूल रूप से न्यू प्रभात नगर सिविल लाइन मेरठ की रहने वाली थीं। वह सिंचाई विभाग मेरठ में फोर्थ क्लास में सर्विस करती थीं। बबली शर्मा ने शनिवार की सुबह 17वीं मंजिल से अपने फ्लैट से कूदकर आत्महत्या कर ली है। शव को कब्जे में लेकर पंचायत नामा की कारवाई करके पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.