GHAZIABAD : महानायक कांशीराम को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, उनके नेक कार्यो को किया याद

GHAZIABAD : महानायक कांशीराम को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, उनके नेक कार्यो को किया याद

GHAZIABAD : महानायक कांशीराम को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, उनके नेक कार्यो को किया याद

Tricity Today | महानायक कांशीराम को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

बहुजन जागरूक मंच द्वारा कांशीराम के परिनिर्वांण दिवस पर बुद्ध वाटिका में शुक्रवार को विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमे बहुजन समाज के बुद्दिजीवियों और पदाधिकारियों ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके सामाजिक परिवर्तन के लिए चलए गए आन्दोलन की तारीफ की। 

इस मौके पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य और सांसद प्रतिनिधि अशोक संत ने कहा मान्यवर कांशीराम दूरदर्शी थे, उनकी खूबी यह थी। जो उनके सानिध्य में आया वह उनके विचारों से प्रभावित हुए बिना नहीं रहा। उनकी चुंबकीय शक्ति से सभी कार्यकर्ता प्रभावित थे। उन्होंने जीवन भर संघर्ष करते हुए बहुजनो को सत्ता का रास्ता दिखाया। 

सामाजिक आन्दोलन के माध्यम से देश के सबसे बड़े राज्य यूपी में दलितों को सत्ता में लाए वह बार बार दलितों को यह अहसास कराते थे। देश में दलितों ओर पिछडी जाति को एक करने में उनकी महती भूमिका को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। आज उनका परिनिर्वाण दिवस है़ उनको सही मायनो में सच्ची श्रधांजलि तभी होगी जब हम उनके और बाबा साहब अम्बेडकर जी के बताऐ रास्तो पर चले। आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता रामपाल ने की। कार्यक्रम का संचालन संस्था के संस्थापक ओमवीर बेधड़क, अजय कुंडलिया, नाहर सिंह, बलराज त्यागी, जयप्रकाश, ओपी गौतम उपस्थित थे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.