ओम शांति : मीडिया परिवार के सदस्यों और परिजनों को श्रध्दांजलि दी गई

ओम शांति : मीडिया परिवार के सदस्यों और परिजनों को श्रध्दांजलि दी गई

ओम शांति : मीडिया परिवार के सदस्यों और परिजनों को श्रध्दांजलि दी गई

Tricity Today | मीडिया परिवार के सदस्यों और परिजनों को श्रध्दांजलि दी गई

नोएडा मीडिया क्लब ने सोमवार को शोक सभा का आयोजन किया। गत दिनों पांच पत्रकारों के परिवार में  परिजनों के निधन हुए हैं। सभी की आत्मा की शांति के लिए सोमवार को नोएडा मीडिया क्लब सेक्टर-29 के सभागार में शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में पत्रकारों सहित शहर के गणमान्य लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार और यूपी प्रेस क्लब लखनऊ के सचिव जोखू प्रसाद तिवारी का लंबी बीमारी के चलते अस्पताल में उपचार के दौरान 25 जनवरी को निधन हो गया था। वरिष्ठ टीवी पत्रकार अमित चौधरी के पिता श्री तेजेन्द्र सिंह का 21 दिसम्बर को देहांत हो गया। दुर्भाग्यपूर्ण पुनरावृत्ति में 24 जनवरी को अमित चौधरी की माताजी श्रीमती जगवती देवी भी दुनिया को छोड़कर कर चली गईं। पत्रकार विनय जोशी के पिता श्री जीवन चंद्र जोशी को दिल की बीमारी के चलते नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां इलाज के दौरान 22 जानवरी को उन्होंने अंतिम सांस ली।

नोएडा के वरिष्ठ पत्रकार हाकिम सिंह के पुत्र रंजीत सिंह का 08 जनवरी को रात झगड़ा हुआ था। इस दौरान उन्हें गंभीर चोट लगने के बाद अस्पताल मे भर्ती कराया गया था, जहां 17 जनवरी को उनकी मृत्यु हो गई। वरिष्ठ टीवी पत्रकार अंशुमान यादव के पिता श्री गिरिराज सिंह यादव जी का 14 जनवरी को सड़क हादसे में देहांत हो गया। इतनी दुखद सूचनाओं को एक साथ सहन करना बड़ा कठिन था। सभी साथियों को हुई इस क्षति को पूरा नहीं किया जा सकता।

नोएडा मीडिया क्लब ने सभी दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए शोक सभा का आयोजन किया। जिसमें सभी पत्रकारों सहित शहर के गणमान्य लोगों ने भाग लिया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.