ट्राईसिटी टुडे डॉट कॉम गौतमबुद्ध नगर में सबसे तेज और सटीक

ट्राईसिटी टुडे डॉट कॉम गौतमबुद्ध नगर में सबसे तेज और सटीक

ट्राईसिटी टुडे डॉट कॉम गौतमबुद्ध नगर में सबसे तेज और सटीक

Tricity Today Team | Tricity Today

आपका और हमारा क्या रिश्ता है? एक न्यूज पोर्टल और रीडर का या यूजर और प्रोवाइडर का। नहीं! हम एक परिवार हैं। और यह परिवार बनना शुरू हुआ चार साल पहले। जब ट्राईसिटी यानि, तीन शहरों- नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना सिटी (यमुना प्राधिकरण क्षेत्र) के लिए एक डेडिकेटेड न्यूज़ पोर्टल ट्राईसिटी टुडे डॉट कॉम शुरू करने का निर्णय लिया।

पिछले चार वर्षों में जैसे-जैसे यह सफर बढ़ता गया, उसके साथ बड़ा होता गया आपका भरोसा। जिसकी बदौलत मार्च 2020 में हमने एक बड़ा पड़ाव हासिल किया है। जिसे हम आपके साथ साझा कर रहे हैं।

सबसे तेज और सटीक खबरों के साथ हमने ट्राईसिटी के लोगों को दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश की खबरों से जोड़ा। लिहाजा, ट्राईसिटी टुडे न केवल गौतमबुद्ध नगर बल्कि पूरे दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश का तेजी से उभरता न्यूज़ पोर्टल बन गया है। यह कुछ और नहीं आपके प्रेम की परिभाषा है। मार्च 2020 में ट्राईसिटी टुडे डॉट कॉम ने 1.1 मिलियन से ज्यादा पेज व्यूज हासिल किए हैं। 5.2 लाख यूजर्स और 9 लाख सेशन्स मिले हैं।

ट्राईसिटी टुडे आपका सबसे भरोसेमंद न्यूज पोर्टल है। यही वजह है कि हमें 100 फीसदी ऑर्गेनिक ट्रैफिक मिला है। जिसमें 47% डायरेक्ट, 22.7% ऑर्गेनिक सर्च, 20% सोशल मीडिया और 10% रेफरल यूजर्स की हिस्सेदारी है। डायरेक्ट ट्रैफिक 100% गूगल न्यूज़ से मिला है। जनवरी 2020 से मन्थ ओन मन्थ ग्रोथ 245% दर्ज की है। 

मार्च 2020 के दौरान ट्राईसिटी टुडे को दिल्ली-एनसीआर, गौतमबुद्ध नगर, नई दिल्ली, लखनऊ, आगरा, गुरुग्राम, गाजियाबाद, मेरठ और चंडीगढ़ में सबसे ज्यादा पढ़ा गया है। भारत के बाद अमेरिका में ट्राईसिटी टुडे को सबसे ज्यादा यूजर्स मिले हैं।

हमें ट्वीटर और फेसबुक पर फॉलो करें। @tricitytoday

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.