Greater Noida: बारह साल का बच्चा खेल-खेल में फांसी के फंदे पर झूला

Greater Noida: बारह साल का बच्चा खेल-खेल में फांसी के फंदे पर झूला

Greater Noida: बारह साल का बच्चा खेल-खेल में फांसी के फंदे पर झूला

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

-शहर में औद्योगिक साइट-5 की मजदूर बस्ती में हुई हृदयविदारक घटनाganga-पुलिस ने बच्चे का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

शहर में कासना कोतवाली क्षेत्र के साइट पांच औद्योगिक क्षेत्र की मजदूर बस्ती में रहने वाले 12 वर्षीय बच्चे ने फांसी लगा ली। परिजनों का कहना है कि बच्चा खेल-खेल में फांसी के फंदे पर झूल गया। परिजन बच्चे को अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

पुलिस ने बताया कि मूलरूप से मध्य प्रदेश का रहने वाला वृंदावन कासना साइट-5 में परिवार के साथ रहता है। मंगलवार को उसका 12 साल का बेटा राम प्रकाश घर में खेल रहा था। बच्चे की मां बाथरूम में थी। इसी दौरान अचानक बच्चे ने खेल-खेल में रस्सी लोहे वाले गाटर पर डाली और गले में बांध कर लटक गया। बच्चे की बाथरूम से बाहर निकली तो बेटे को रस्सी से लटका देखा। परिजन उसे तुरंत अस्पताल लेकर गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.