तोते बेचने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार

तोते बेचने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार

तोते बेचने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

दिल्ली वन्य जीव क्राइम ब्यूरो और गौतमबुद्ध नगर वन विभाग की संयुक्त टीम ने तोता का व्यापार करने वाले दो सगे भाईयों को पकड़ा है। टीम ने इनके पास से दो तोता बरामद किए हैं। वहीं पुलिस ने पकड़े गए दोनों भाईयों के खिलाफ नॉलेज पार्क कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाया है।

जिला वन अधिकारी पीके श्रीवास्तव ने बताया कि दिल्ली वन्य जीव क्राइम ब्यूरो की टीम को सूचना मिली थी कि परी चौक के पास दो सगे भाई तोता बेचने की फिराक में है। वन विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। पुलिस के सहयोग से दोनों भाईयों को धर दबोचा। इनके पास से पिंजेर में बंद दो तोता बरामद किए हैं। वहीं पकड़े गए दोनों भाईयों की पहचान इजहार अहमद और तारिक अहमद निवासी न्यू अशोक नगर दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ वन्य जीव अधिनियम की धारा के अंर्तगत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.